इस रूट पर रद्द रहेंगी ट्रेन
अमृतसर यार्ड में नॉन इण्टर लॉकिंग काम के साथ ही लखनऊ मण्डल के पारसीपुर-कपसेठी-सेवापुरी स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य चलते चार ट्रेन शुरूआती स्टेशन से रद्द रहेंगी। मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 54601/54602, हिसार-अमृतसर-हिसार सवारी 21 से 31 जुलाई, गाड़ी संख्या 54605/54606, चूरू-लुधियाना-हिसार 23 से 31 जुलाई, गाड़ी संख्या 54603/54604, हिसार-लुधियाना-चूरू 22 से 31 जुलाई तक रद्द रहेंगी।
यात्रियों को मिली बड़ी राहत
रेलवे ने अपने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए अब डिजिटल आधार और ड्राइविंग लाइसेंस को भी वैध मान लिया है। इससे रेल यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेल में सफर के दौरान आरक्षित श्रेणी में यात्रा के दौरान यात्रियों को अपनी पहचान के दस्तावेज रखना जरूरी होता है। इस पहचान दस्तावेजों के रूप में रेलवे ने डिजिटल आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस को भी शामिल कर लिया है। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में ओदश जारी किए हैं। यात्री अपने डिजिटल लॉकर में इस दस्तावेजों को रख सकेंगे।
पहचान के वैध प्रमाण के रूप में मतदाता फोटोे पहचान पत्र, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, विद्यार्थियों के विद्यार्थी पहचान पत्र, बैंक की फोटोयुक्त पासबुक, लेमीनेटेड फोटोयुक्त क्रेडिट कार्ड, आधार के साथ ही अन्य कई दस्तोवज मान्य होते हैं। अब इसमें डिजिटल आधार के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस को भी शामिल कर लिया गया है।