6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मूवी और क्राइम शो देखकर डॉक्टर ने बनाया प्लान और हथियारों के दम पर लूटा बैंक

एक डॉक्टर ने कर्जा उतारने के लिए कई क्राइम शो देखे। फिर दृश्यम मूवी से प्रेरित हुआ और बैंक में लूट का प्लान बनाया। इसके बाद बैंक में हथियारों के दम पर लूट कर डाली। मामला फिल्मी लग रहा है। लेकिन यह मामला अजमेर जिले का है।

2 min read
Google source verification
robbery_.jpg

जयपुर। एक डॉक्टर ने कर्जा उतारने के लिए कई क्राइम शो देखे। फिर दृश्यम मूवी से प्रेरित हुआ और बैंक में लूट का प्लान बनाया। इसके बाद बैंक में हथियारों के दम पर लूट कर डाली। मामला फिल्मी लग रहा है। लेकिन यह मामला अजमेर जिले का है। जहां एक डॉक्टर ने फिल्म और क्राइम शो देखकर बैंक लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को दबोच लिया है। जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसने अपना डॉक्टरी का रोब दिखाया।

पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने किशनगढ़ के मदनगंज थाना क्षेत्र स्थित इंडियन बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान आरोपियों ने बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर 40 लाख मांगे थे। आरोपी कैशियर के पास रखे 3 लाख 76 हजार 130 रुपए लेकर फरार हो गए थे। फिर ये बदमाश बैंक के कैशियर पर पिस्तौल तानते हैं और महज 5 मिनट में 3 लाख 76 हजार रुपए लूट कर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने बताया कि बैंक लूटने वाले कोई शातिर बदमाश नहीं बल्कि एक डॉक्टर कमलेश (26) पुत्र रामचंद्र वैष्णव है, जो अजमेर शहर के बापूनगर सुंदर विलास में रहता है। सर्जन डॉक्टर ने अपने दोस्त काजीपुरा निवासी आरोपी प्रेम सिंह (27) पुत्र मदन सिंह के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें : भीषण सड़क हादसे में यात्रियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, 4 की दर्दनाक मौत,18 घायल

बैंक मैनेजर कुलदीप सिंह ने मामला दर्ज करवाया था। इस पर टीम का गठन किया गया और 800 सीसीटीवी खंगाले थे। वारदात के बाद जब मामले की जांच की तो सामने आया कि इनमें से एक आरोपी ने लाल रंग का हेलमेट पहन रखा था। वारदात के बाद इसी हेलमेट को पहन ये आरोपी मुख्य गांवों से निकले थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें : जमीनी विवाद में झोंपड़ी को लगाई आग, मां का बयान लेने पहुंची पुलिस तो पुत्रों ने पिया कीटनाशक

पुलिस पूछताछ में आरोपी डॉक्टर ने बताया कि उसने यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। डॉक्टर को एक सर्टिफिकेट भी मिला है, जिस पर जयपुर और सीकर में हॉस्पिटल के बारे में लिखा है। डॉक्टर ने बताया कि करीब साल भर पहले उसने पाली में एक हॉस्पिटल खोला था। इसके लिए करीब 11 से 12 लाख रुपए का लोन लिया था। हॉस्पिटल नहीं चला तो कर्जा उतारने में दिक्कत आने लगी। तभी ये साेचा क्यों न बैंक लूटकर कर्ज उतारा जाए। इसके लिए कमलेश पिछले 6 महीने से टीवी पर आने वाली दो स्पेशल क्राइम शो के एपिसोड देखे। डॉक्टर का मोबाइल खंगाला तो उसमें सोशल मीडिया पर क्राइम एपिसोड की सीरीज हिस्ट्री मिली। पुलिस ने बताया कि आरोपी डॉक्टर टीवी के अलावा फेसबुक और इंस्टाग्राम के अलावा दूसरे सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो देखता था। ऐसे कई वीडियो डॉक्टर ने अपने मोबाइल में भी सेव कर रखे थे।