
Viral Video - राजस्थान में डॉक्टरों ने लगाए थड़ी—ठेले, बेच रहे चाय और पुचके..
जयपुर। राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में निजी अस्पतालों की ओर से विरोध के अलग अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। सरकार के खिलाफ धरना, प्रदर्शन, रैली के साथ अब डॉक्टर ऐसे तरीके अपना रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर चर्चित हो। और देश भर में राजस्थान सरकार के लिए उसका मैसेज जाए। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं।
एक वीडियो में निजी अस्पताल के बाहर एक महिला डॉक्टर दिखाई दे रही है। निजी अस्पताल के बाहर एक पानीपुरी का ठेला लगा हुआ है। जिसे महिला डॉक्टर चला रही है। महिला डॉक्टर की ओर से पुचका बेचा जा रहा है। वही दूसरे वीडियो में एक चाय की होटल दिखाई दे रही है। जिसमें कुछ लोग जब होटल पर चाय पीने के लिए जाते हैं तो चाय देने वाले को देखकर अचानक खड़े हो जाते हैं।
यह लोग कहते हैं कि डॉक्टर साहब आप चाय दे रहे हैं। डॉक्टर साहब कहते हैं कि अब क्या करेंगे अब तो घर चलाने के लिए चाय देनी पड़ेगी। क्योंकि गहलोत सरकार राइट टू हेल्थ पर ले कर आई है। जिसमें मरीजों का फ्री इलाज करना पड़ेगा। ऐसे में वह प्राइवेट अस्पताल कैसे चलाएं।
Published on:
26 Mar 2023 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
