
जयपुर।
सेवारत चिकित्सकों की हड़ताल के बीच एक ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई है। ऑडियो थानेदार और डॉक्टर के बीच हुई बातचीत का बताया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने सभी रेंज आईजी को आदेश दिया है कि रिकॉडिंग की सच्चाई का पता लगाया जाए। रिकॉडिंग सही है तो थानेदार का पता लगाकर उस पर कार्रवाई की जाए। इस पर पुलिस सच्चाई खोज रही है।
क्या है रिकॉडिंग में
थानेदार खुद की बजाय अन्य के मोबाइल नम्बर से एक चिकित्सक को फोन करता है। कहता है, डॉक्टर साहब आपको गिरफ्तार करने के आदेश मिले हैं। सभी थानों को 5-5 डॉक्टरों को गिरफ्तार करने के निर्देश हैं। आप क्वार्टर पर हैं तो मोबाइल बन्द कर वहां से चले जाइए। जरूरत पड़ी तो आपके मोबाइल पर मैसेज कर दूंगा, आप देख लेना। थानेदार ने सरकार के खिलाफ भी टिप्पणी की।
रिकॉडिंग सुनी है। सभी रेंज आईजी को सच्चाई का पता लगाकर कार्रवाई करने को कहा गया है। - एनआरके रेड्डी, एडीजी, राजस्थान पुलिस
प्रदेश में 14 डॉक्टर गिरफ्तार, 100 से अधिक डॉक्टरों ने की ड्यूटी ज्वाइन
सरकार का आदेश मिलते ही पुलिस ने डॉक्टरों की गिरफ्तारी का सिलसिल जारी रखते हुुए प्रदेश में 14 डॉक्टर गिरफ्तार कर लिए। पुलिस को देखते ही गिरफ्तारी से बचने के लिए 100 से अधिक डॉक्टरों ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली। लिखित सहमति देने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस के साथ ही ऐसे डॉक्टर अस्पताल पहुंचे और हाजिरी लगाई।
पुलिस यह कार्रवाई रेस्मा के तहत कर रही है। जिन डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई उन्हें मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। एक दिन पहले गिरफ्तार चिकित्सकों को अदालत में पेश किया। इसके अलावा शनिवार को गिरफ्तार चिकित्सकों को रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। राजधानी में चिकित्सकों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के बीच पुलिस कमिश्नर ने शनिवार रात अशोक नगर थाने में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।
Updated on:
12 Nov 2017 11:52 am
Published on:
12 Nov 2017 08:42 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
