
पालतू कुत्ते ने बच्चे पर किया हमला, इतना नोंचा की बच्चा हो गया अधमरा
जयपुर।
अजमेर रोड, टैगोर नगर जे ब्लॉक के सामने हनुमान वाटिका में सोमवार को एक पालतू कुत्ते ने 11 वर्षीय बच्चे विशाल पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को सिर, मुंह, जांघ सहित शरीर के कई हिस्सों से नोंच खाया, जिसके चलते बच्चे की हालत गंभीर है। बच्चे को गंभीर घायलावस्था में पहले एसएमएस अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसे लेकर चित्रकूट थाने में भीमराव जाट ने मामला दर्ज कराया है। धारा 289 के तहत पालतू जानवर की लापरवाही का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जिसका कुत्ता उसके गोदाम में मजदूरी करता है पिता
हनुमान वाटिका निवासी दुर्गेश हाड़ा का यह पालतू कुत्ता है। हाड़ा के मकान के पास ही उनका गोदाम बना हुआ है, जहां विशाल के पिता जगदीश मजदूरी का काम करते हैं। जगदीश और विशाल इसी गोदाम में रहते हैं। बताया जा रहा है कि मकान से गोदाम में जाने के लिए छोटा सा रास्ता बना हुआ है। इस रास्ते से ही कुत्ता गोदाम में पहुंचा और बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते में विशाल का जगह-जगह से काट खाया
दुनिया के हिंसक कुत्तों में शुमार
बच्चे पर हमला करने वाला कुत्ता पिटबुल प्रजाति है जो विश्व के सबसे हिंसक कुत्तों में शुमार है। जानकारों की मानें तो कुत्ता जब कोई जबड़े में लेता है तो उसके जबड़े लॉक हो जाते हैं, जिन्हें खोलना बहुत मुश्किल है। विश्व के कई देशों में इस तरह के कुत्तों को पालने पर रोक लगा रखी है।
Published on:
19 Jul 2021 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
