
Teacher Promotion: 7 दिन बाद खत्म हो जाएगा चयन वर्ष, पदोन्नति नहीं होने से शिक्षको के 25 हजार पद रिक्त
जयपुर।
राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में पदोन्नति का इंतजार कर रहे राज्य सेवा,अधीनस्थ सेवा,मंत्रालयिक सेवा और चतुर्थ श्रेणी सेवा के करीब डेढ़ लाख कार्मिकों को राहत दी है। कार्मिक विभाग ने पदोन्नति के लिए तीन वर्ष के अनुभव की अनिवार्यता की शर्त में एक वर्ष की छूट दी है, विभागीय पदोन्नति समिति से संबंधित सभी प्रक्रियाएं 31 अगस्त तक पूरी करने पर ही यह छूट मिलेगी।
इस संबध में कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव हेमंत गेरा ने सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव,प्रमुख सचिव,सचिव,संभागीय आयुक्त और कलक्टरों को परिपत्र भेजा है। परिपत्र में स्पष्ठ किया है कि अनुभव के लिहाज से पात्र कर्मचारी नहीं मिलने से विभिन्न सेवाओं में करीब डेढ़ लाख पदोन्नतियां अटकी हुई थी। इससे अनेक उच्च पद भी खाली चल रहे हैं।
अभी तक अगले पद पर पदोन्नति के लिए किसी भी कार्मिक को तीन वर्ष का इंतजार करना होता था। योग्य कार्मिक नहीं मिलने तक पद रिक्त रहता था और अतिरिक्त प्रभार के भरोसे चलाया जाता था। इस तरह सरकार में डेढ लाख से ज्यादा पद रिक्त चल रहे थे और सरकार के काम पर प्रतिकूल असर आ रहा था।
कार्मिक सरकार से लगातार मांग कर रहे थे कि पदोन्नति में अनुभव की तीन वर्ष की अनिवार्यता को बदला जाए। मामला मुख्यमंत्री के स्तर पर पहुंचा तो पुरान नियमों का परीक्षण किया गया। अब नियम में बदलाव के बाद पदोन्नति का इंतजार कर रहे कार्मिकों को जल्दी जल्दी पदोन्नति मिल सकेगी।
उच्च पदों पर पदोन्नति के बाद निचले पदों पर भर्तियों की राह आसान होगी और युवाओं सरकार की नौकरियों में ज्यादा से ज्यादा मौका मिलेगा। जितने पदों पर पदोन्नतियां होंगी उतने ही पद निचले स्तर पर रिक्त होंगे।
Published on:
23 Jun 2022 09:09 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
