12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजीव गांधी की संचार क्रांति का दुरुपयोग कर लोगों की जासूसी करवा रही मोदी सरकारः डोटासरा

-राजीव गांधी का सपना 21वीं सदी की संचार क्रांति आना था, राजीव गांधी की जयंती पर पीसीसी में पुष्पांजलि कार्यक्रमa

2 min read
Google source verification
govind singh dotasara

govind singh dotasara

जयपुर। राजीव गांधी की 77 वी जयंती के मौके पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। डोटासरा ने कहा कि आज देश का दुर्भाग्य है कि देश में ऐसी ताकत सत्ता में आ गई है जो राजीव गांधी के संचार क्रांति के सपने का दुरुपयोग कर लोगों की जासूसी करवा रही है।

राजीव गांधी की जयंती के मौके पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए पीसीसी चीफ ने कहा कि आज जो संचार क्रांति हम देख रहे हैं यह राजीव गांधी की देन है। देश के हाथ में जो मोबाइल दिख रहा है इसका श्रेय केवल और केवल राजीव गांधी को जाता है।

डोटासरा ने कहा कि राजीव गांधी के सपने का दुरुपयोग करके हमारे ही नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सपना तो राजीव गांधी क्या देश के किसी भी व्यक्ति ने नहीं देखा था। राजीव गांधी ने देश को संचार क्रांति के माध्यम से दुनिया पर कब्जा करने का अधिकार दिया, लेकिन आज सत्ता में बैठे लोग उसका दुरुपयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना राजीव गांधी ने देखा और उस सपने को मूर्त रूप भी दिया। 18 साल के युवाओं को मत देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिया। देश की प्रगति और उन्नति में राजीव गांधी का योगदान बहुत बड़ा है।

2024 में मोदी सरकार की विदाई तय
पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि मोदी सरकार की तानाशाही से आज किसान परेशान है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश में नफरत फैलाकर और लोगों को बांटकर भाजपा के लोग फिर से तीसरी बार सत्ता में आने के प्रयास कर रहे हैं लेकिन इस बार इनके यह प्रयास सफल नहीं होंगे।

लोग इनकी नीति और नियत को समझ चुके हैं। 2024 के चुनाव में जनता इन का सूपड़ा साफ करेगी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जब राजीव गांधी की जयंती के मौके पर कांग्रेस पार्टी यह संकल्प ले कि ऐसी विघटनकारी ताकतों को सत्ता से बाहर करना है।

पीसीसी हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम
इससे पहले राजीव गांधी की77वी जयंती के मौके पर प्रदेश पहुंच मुख्यालय में सुबह 10 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। पीसीसी मुख्यालय में राजीव गांधी की प्रतिमा पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस विधायक प्रशांत बैरवा, कृष्णा पूनिया, राकेश पारीक, पूर्व सांसद अश्क अली टाक, आरसीए चेयरमैन वैभव गहलोत, पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, पीसीसी सचिव जसवंत गुर्जर, ललित तूनवाल, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल सहित कई नेता और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।