
जयपुर की डॉ. नीलिमा गुप्ता बनीं कैमिकल रिसर्च सोसायटी की पहली महिला सचिव
जयपुर. कैमिकल रिसर्च सोसायटी ऑफ इंडिया (सीआरएसआई) के वेल्लोर में संपन्न 26 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में राजस्थान विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग की वरिष्ठ सह आचार्य डॉ. नीलिमा गुप्ता सर्वसम्मति से सोसाइटी की सचिव चुनी गईं। नीलिमा देश की पहली महिला वैज्ञानिक व राजस्थान की प्रथम रसायन शास्त्री हैं, जिन्हें इस पद के लिए चुना गया है। उन्हें सीआरएसआई का 2020 से 2023 तक तीन वर्ष के लिए सचिव चुना गया है। भारत सरकार ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2020 का फ ोकस विषय 'विज्ञान में महिलाएं' घोषित किया है। एेसे में उनकी उपलब्धि खास है।
डॉ. नीलिमा ने अपने अनुसन्धान से तथा देश-विदेश में 30 से अधिक व्याख्यान देकर राजस्थान विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग की साख बढ़ाई है। उन्हें रसायन विज्ञान के क्षेत्र में 'आईएससीबी विशिष्ट महिला वैज्ञानिक पुरस्कार 2019' सहित कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।नीलिमा ने बताया कि गवर्निंग काउंसिल में विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व बेहद कम होता है। पिछले दो बार से मैं काउंसिल सदस्य रही हूं। २१ साल में कोई भी महिला सचिव नहीं रही है। इसलिए यह उपलब्धि अहम स्थान रखती है। सीआरएसआई का गठन भारत रत्न प्रोफेसर सीएनआर राव ने स्वतंत्रता की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया था। नामचीन वैज्ञानिकों सहित लगभग 2500 आजीवन सदस्यों वाली सीआरएसआई का मुख्य उद्देश्य रसायन विज्ञान तथा अन्य सम्बंधित विषयों में प्रतिभाओं को बढ़ावा देना और सभी स्तरों पर रासायनिक शिक्षा व अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार करना है। सीआरएसआई अन्य अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक सोसाइटीज के सहयोग से रसायन विज्ञान की सभी शाखाओं में अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए सम्मेलनों, सेमिनार, कार्यशालाओं, संगोष्ठियों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करती है।
Published on:
12 Mar 2020 08:36 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
