
स्वच्छता सर्वेक्षण-2020ः नगर निगम करेगा रैंकिंग से स्वच्छ संस्थानों का चयन
जयपुर। गुलाबी नगर (Pinkcity Jaipur) में गठित जयपुर हेरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम की तस्वीर आज स्पष्ट हो जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने दोनों नगर निगम का वार्ड पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन के ड्राफ्ट तैयार कर लिए हैं। निगम प्रशासन आज जयपुर हेरिटेज और जयपुर ग्रेटर नगर निगम के वार्ड पुनर्सीमांकन का खाका पेश करेगा। निगम ड्राफ्ट जारी होते ही ये पता लग जाएगा कि जयपुर हेरिटेज और जयपुर ग्रेटर में कौन—कौन से विधानसभा क्षेत्र के कितने वार्ड हैं। और कौन—कौन से इलाका किस नगर निगम का हिस्सा बना है। जयपुर हेरिटेज में कुल 100 वार्ड गठित किए गए हैं, तो जयपुर ग्रेटर में कुल 150 वार्ड बनाए गए हैं।
जयपुर हेरिटेज नगर निगम के कुल 100 वार्डों में से गठित किए गए हैं। सबसे ज्यादा 26 वार्ड हवामहल विधानसभा क्षेत्र के होंगे। जबकि सबसे कम 4 वार्ड आमेर विधानसभा क्षेत्र के होंगे। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के 24 वार्ड, किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के 21 और आदर्शनगर विधानसभा क्षेत्र के 25 वार्ड जयपुर हेरिटेज नगर निगम का हिस्सा होंगे।
जयपुर हेरिटेज विधानसभावार वार्ड का गणित
आमेर विधानसभा क्षेत्र - वार्ड 1 से 4 तक
हवामहल विधानसभा क्षेत्र - वार्ड 5 से 30 तक
सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र - वार्ड 31 से 54 तक
किशनपोल विधानसभा क्षेत्र - वार्ड 55 से 75 तक
आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र - वार्ड 76 से 100 तक
जयपुर हेरिटेज का सबसे छोटा-सबसे बड़ा वार्ड
जयपुर हेरिटेज नगर निगम के पुनर्सीमांकन ड्राफ्ट के मुताबिक आमेर विधानसभा क्षेत्र में पुनर्गठित वार्ड 3 सबसे छोटा वार्ड होगा। इसमें सबसे कम 11,091 मतदाता हैं। जबकि हवामहल विधानसभा क्षेत्र में पुनर्गठित वार्ड 10 सबसे बड़ा वार्ड होगा। इसमें सबसे ज्यादा 16,541 मतदाता होंगे। जयपुर हेरिटेज के 100 वार्डों में से ज्यादातर वार्डों में मतदाताओं की संख्या 11 हजार से लेकर 13 हजार तक है। नए वार्ड पुनर्सीमांकन में पुराने नगर निगम के मुकाबले वार्ड आधे से भी ज्यादा छोटे हो गए हैं।
ये है वार्ड पुनर्सीमांकन कार्यक्रम
स्वायत्त शासन विभाग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 15 नवम्बर 2019 से 8 दिसम्बर 2019 तक 24 दिन में वार्डों के पुनर्सीमांकन का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। अब 9 दिसम्बर 2019 से 20 दिसम्बर 2019 तक पुनःसीमांकन के प्रस्तावों पर आपत्ति आमंत्रित कर और आपत्तियां प्राप्त करनी होगी। इसके लिए 12 दिन का समय तय किया गया है। वार्ड गठन प्रस्ताव मय नक्शे एवं प्राप्त दावों व आपत्तियों पर टिप्पणी सहित राज्य सरकार को प्रेषित करने का कार्य 21 दिसम्बर 2019 से 27 दिसम्बर 2019 तक 7 दिवस में करना है। राज्य सरकार की ओर से आपत्तियों का निस्तारण, प्रस्तावों का अनुमोदन और वार्डों का राजपत्र में अन्तिम प्रकाशन 28 दिसम्बर 2019 से 5 जनवरी 2020 तक 9 दिन में करवाना है। गौरतलब है कि पहले नगर निगम के वार्ड परिसीमन की प्रक्रिया 31 मार्च 2020 तक पूरी करनी थी, लेकिन हाइकोर्ट के आदेश के बाद स्वायत्त शासन विभाग 5 जनवरी 2020 तक प्रक्रिया पूरी करेगा।
ये रहेगा जयपुर हेरिटेज में वार्ड आरक्षण
हैरिटेज नगर निगम जयपुर का कार्यालय चार दीवारी के भीतर स्थित पुराना पुलिस हैडक्वार्टर में बनेगा। जयपुर हैरिटेज नगर निगम में कुल 100 वार्ड बनाए गए हैं। जिनमें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 11 वार्ड में से 7 सामान्य वार्ड एवं 4 महिला वार्ड होंगे। वहीं, अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 3 वार्डों में से 2 वार्ड सामान्य के लिए और 1 महिला के लिए होगा। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 21 वार्डों में से 14 सामान्य एवं 7 महिला सामान्य वर्ग के होंगे। आरक्षित 65 वार्डों में से 44 सामान्य एवं 21 महिला वार्ड के लिए होंगे।
ये होगा जयपुर ग्रेटर वार्ड आरक्षण
नगर निगम जयपुर ग्रेटर का मुख्यालय लालकोठी स्थित मौजूदा निगम कार्यालय ही होगा। जयपुर ग्रेटर में कुल 150 वार्ड गठित किए गए हैं। जिनमें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 20 वार्ड में से 13 सामान्य वार्ड एवं 7 महिला वार्ड होंगे। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 7 वार्डों में से 5 वार्ड सामान्य के लिए और 2 महिला के होंगे। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 32 वार्डों में से 21 सामान्य एवं 11 महिला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित 91 वार्डो में से 61 सामान्य और 30 महिला वार्ड के होंगे।
क्या बोले अधिकारी -
जयपुर हेरिटेज और जयपुर ग्रेटर नगर निगम के वार्ड पुनर्गठन एवं पुनर्सीमांकन के ड्राफ्ट बनकर तैयार हो गए हैं। आज इन्हें जारी किया जाएगा। इसके बाद शहर के नागरिकों से आपत्तियां मांगी जाएंगी, यदि कोई आपत्ति होगी तो तय समय सीमा में उसका निस्तारण किया जाएगा।
अरूण गर्ग, अतिरिक्त आयुक्त (मुख्यालय), नगर निगम जयपुर
Published on:
08 Dec 2019 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
