28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाहन चालक हो जाएं सावधान! ट्रैफिक नियम तोड़ने पर हवा में खिंचेगी फोटो, इस तरह कटेगा चालान

Jaipur News: कई बार जिन जगहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात नहीं होती, वहां वाहन चालक आराम से यातायात नियम तोड़ने की फिराक में रहते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Supriya Rani

Sep 27, 2024

Jaipur News: कई बार जिन जगहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात नहीं होती, वहां वाहन चालक आराम से यातायात नियम तोड़ने की फिराक में रहते हैं। लेकिन अगली बार ऐसा करने से पहले आप जरा सोच लें क्योंकि शहर की यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था की निगरानी के लिए एक नया प्रयोग शुरू किया है।

अब, यातायात पुलिस कंट्रोल रूम "यादगार" से ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है, जो पांच किलोमीटर के दायरे की सड़कों पर नजर रखेगा। डीसीपी (ट्रैफिक) सागर ने बताया कि यह पहल अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गई है।

इस प्रणाली के माध्यम से एक स्थान पर बैठे जवान बड़े क्षेत्र का मुआयना कर सकते हैं जहां जाम लगा है या अन्य कोई रुकावट है, उसे समय पर हल किया जा सकता है। इस ड्रोन में यातायात उल्लंघन करने वालों की फोटो खींचकर चालान करने का विकल्प भी मौजूद है। इस प्रोजेक्ट की उपयोगिता की समीक्षा कुछ समय बाद की जाएगी, जिससे इसे और प्रभावी बनाने के उपाय किए जा सकें।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में एक बार फिर कई जिलों में होगी बारिश, देखें मौसम विभाग का Latest Rain Alert

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग