
डीआरएम ने रेल कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं
जयपुर
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक ( Divisional Railway Manager of North Western Railway, Jaipur Division ) मंजूषा जैन ( Manjusha Jain ) ने नव वर्ष के उपलक्ष में मंडल कार्यालय ( Divisional Office ) के कर्मचारियों से उनके शाखाओं में जाकर मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी तथा सभी कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा देने के लिए प्रोत्साहित किया। मंडल रेल प्रबंधक महोदया के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) मनोज कुमार गर्ग ( Additional Divisional Railway Manager (Infra) Manoj Kumar Garg ) , अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशंस) आदित्य मंगल ( Additional Divisional Railway Manager (Operations) Aditya Mangal ) तथा सभी विभागों के शाखा अधिकारी भी सम्मिलित हुए।
कर्मचारियों को मिठाई का वितरण भी किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने शुभकामनाओं के साथ उन शाखाओं के कर्मचारियों को विशेष बधाई और धन्यवाद दिया जिनके अथक प्रयास से महाप्रबंधक /उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए दी जाने वाली कार्यकुशलता शील्ड जयपुर मंडल को प्राप्त हुई ।
Updated on:
01 Jan 2021 10:00 pm
Published on:
01 Jan 2021 09:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
