
अशोक गहलोत और सचिन पायलट। फाइल फोटो पत्रिका
Hanumangarh Road Accident: हनुमानगढ़ के सरदारशहर रोड स्थित मेगा हाईवे पर बरमसर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही बुलेट वोल्वो बस और सामने से आ रहे ट्रोले की आमने-सामने भिड़ंत में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस सड़क हादसे पर कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने दुख प्रकट किया।
अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि हनुमानगढ़ के रावतसर क्षेत्र में बरमसर के पास मेगा हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 5 व्यक्तियों की मृत्यु होना बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं उनके शोकाकुल परिजनों को धैर्य तथा हिम्मत प्रदान करें। घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि हनुमानगढ़ के रावतसर क्षेत्र में बरमसर के पास मेगा हाईवे पर हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
हनुमानगढ़ के सरदारशहर रोड स्थित मेगा हाईवे पर बरमसर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही बुलेट वोल्वो बस और सामने से आ रहे ट्रोले की आमने-सामने भिड़ंत में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
हादसे में मृतक
1- अजय बंसल पुत्र श्याम लाल बंसल निवासी शॉप न- 309 नई धांनमण्डी हनुमानगढ़ टाउन।
2- श्याम लाल निवासी सॉप न. 309 नई धानमण्डी हनुमानगढ़ टाउन।
3- हरिराम पुत्र हनुमान प्रसाद निवासी 6 एमडीए हनुमानगढ़ टाउन
4- अज्ञात पुरूष।
5- अज्ञात महिला।
घायल
1- सुमन पत्नी अमीत सोनी उम्र 38 साल निवासी श्रीगंगानगर।
2- महेन्द्र कुमार पुत्र जगदीश सुथार उम्र 39 साल निवासी श्रीगंगागनर।
3- आदित्य पुत्र अशोक कौशल उम्र 17 साल निवासी।
4- अरविन्द पुत्र हंसराज जाट उम्र 38 साल निवासी लालगढ़ जाटान।
5- रिचु नागपाल पुत्र हरिस अरोडा उम्र 40 साल निवासी वार्ड न- 18 दुर्गा कॉलोनी हनुमानगढ़ जक्शन।
Updated on:
17 Mar 2026 01:39 pm
Published on:
17 Mar 2026 01:39 pm
