
FILE PHOTO
जयपुर। जयपुर में परम्परागत गणगौर माता की सवारी के बाद अब कोरोना महामारी ने तीज माता की शाही सवारी पर भी 'ब्रेक' लगा दिए है। राजस्थान के वैभव और रंगारंग संस्कृति के साथ ही लोकगीत-संगीत का दो दिवसीय पर्व तीज गणगौर महोत्सव इस बार नहीं मनाया जाएगा। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इस बार सिटी पैलेस से परम्परागत तीज माता माता की सवारी नहीं निकाली जाएगी।
सिटी पैलेस में सवारी की पूजा अर्चना करने वाले पं. दिलीप शर्मा का कहना है कि तीज के मौके 23 और 24 जुलाई को त्रिपोलिया गेट से निकलने वाली शाही सवारी नहीं निकाली जाएगी। अंदर सिटी पैलेस में ही राजपरिवार द्वारा पूजा—अर्चना कर गणगौर पर्व की तरह पारंपरिक तीज माता की सवारी अंदर परिसर में ही चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में निकालकर पारंपरिक रस्म निभाई जाएगी। इसमें सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
इससे एक दिन बुधवार को महिलाओं के अखंड सुहाग का पर्व सिंजारा मनाया जाएगा। इस दौरान महिलाएं मेहंदी लगाकर और सोलह शंगार करेंगी। दूसरे दिन तीज पर माता गौरी की पूजा कर अखंड सुहाग की कामना करेगी। वहीं दूसरी ओर नवविवाहिताओं के लिए ससुराल से सिंजारा भेजा जाएगा। जिसमें चुनरी, गहने, कपड़े, घेवर, मिठाई और फल भेजे जाएंगे। घरों और पार्कों में झूला झूलेंगी और तीज और श्रावण के गीत गाएंगी। तीज पर खाए जाने वाले घेवर की बिक्री भी मिठाई की दुकानों पर देखने को मिल रही है। सिंजारे के दिन घरों में उत्सव सा माहौल रहता है।
Published on:
21 Jul 2020 09:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
