11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News दो सेकंड की नींद की झपकी ने हड्डियों के ढेर में बदल दिए तीन जिंदा लोग, चौथा आधा जला… एक करोड़ का नुकसान भी

दोनो के केबिन आपस में उलझ गए। दोनो के ही चालक खलासी बाहर नहीं आ सके। अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, उसके बाद आग एक ट्रक के डीजल टैंक तक पहुंच गई और टैंक में जोरदार धमाका हुआ। उसके बाद आग लग गई। आग दूसरे ट्रेलर के डीजल टैंक तक जा पहुंची और वह भी जोरदार धमाके से तहत नहस हो गया।

2 min read
Google source verification
Four burnt alive in car accident, fifth glass broke out

कार हादसे में चार जिंदा जले, पांचवा कांच तोड़ बाहर निकला


जयपुर
राजस्थान के बाड़मेर जिले में आज तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ हुआ है। सिर्फ चंद सेकंड के नींद की एक झपकी ने तीन लाशें बिछा दीं। लाशें भी ऐसी हालात में मिली है कि पुलिसवाले उन्हें सही से अस्पताल तक नहीं ले जा सके। जलने के कारण शरीर के अंदरूनी अंग तक बाहर निकल आए थे। एक अन्य की हालत गंभीर है, उसका आधा शरीर जल चुका है। उधर करीब एक करोड़ रुपए के दोनो वाहन पूरी तरह से कबाड़ हो गए हैं सो अलग। आग को काबू करने में ही करीब एक घंटे से ज्यादा समय लग गया दमकलों को, जब तक दमकलें पहुंचती आग की लपटों के बीच से आ रही बचाने की आवाजें धीरे धीरे मंद होती चली गई थीं। हादसा बाडमेर जिले के गुडामलानी थाना इलाके में स्थित आलपुरा गांव में आदूराम पैट्रोल पंप के नजदीक हुआ।

टाइल से भरा हुआ था एक ट्रेलर, दूसरे में माटी भरी थी, लोगों ने बताया कि वो चीखते जा रहे थे... हम कुछ ना कर सके
मौके पर पहुंची गुढामलानी थाना पुलिस ने बताया कि बीकानेर जिले से सांचोर की ओर जा रहे हाइवे पर यह हादसा हुआ। एक ट्रेलर जिसमें टाइलें भरी हुई थी, यह ट्रेलर बीकानेर की ओर से सांचोर की ओर जा रहा था। दूसरा ट्रेलर सांचोर की ओर से आ रहा था उसमें माटी भरी हुई थी। अचानक टाइल से भरा हुआ ट्रेलर बेकाबू हो गया और सामने से आ रहे ट्रेलर को जोरदार टक्कर मारी। दोनो वाहनों में इतनी तेज टक्कर हुई कि दोनो एक दूसरे में फंस गए। दोनो के केबिन आपस में उलझ गए। दोनो के ही चालक खलासी बाहर नहीं आ सके। अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, उसके बाद आग एक ट्रक के डीजल टैंक तक पहुंच गई और टैंक में जोरदार धमाका हुआ। उसके बाद आग लग गई। आग दूसरे ट्रेलर के डीजल टैंक तक जा पहुंची और वह भी जोरदार धमाके से तहत नहस हो गया।

नजदीक ही पंप पर काम करने वाले लोगों की इसकी सूचना मिली तो वे मौके के लिए दौड़े। हाइवे से गुजर रहे और वाहन चालक भी रुके , लेकिन आग के बीच किसी की मदद करने की हिम्मत नहीं हुई। टाइल से भरे हुए ट्रेलर में बीकानेर निवासी चालक प्रदीप और खलासी लक्ष्मण थे। जिनमें से प्रदीप की मौत हो गई। दूसरे ट्रेलर में सवार चालक और खलासी की भी जलने से मौत हो गई। टाइल से भरे हुए ट्रेलर में जिंदा बजे लक्ष्मण ने बताया कि बालोतरा जा रहे थे माल लेकर, लेकिन अचानक भतीजे प्रदीप को नींद की झपकी आई और तीन लोगों की मौत हो गई। लक्ष्मण का भी लगभग आधा शरीर जल गया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग