
सिरसी-बेगस रोड पर बिन्दायका में श्री श्याम मार्केट के पास सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे बजरी से भरे डंपर ने सवारी उतार रही मिनी बस को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस की पीछे की सीट पर बैठे स्कूली तीन बच्चों सहित 4 जने घायल हो गए। ग्रामीणों ने निजी वाहन से घायलों को बिन्दायका के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। दुर्घटना के दौरान बस में करीब 30 सवारी बैठी थी और चांदपोल, जयपुर तरफ जा रही थी। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। बिन्दायका चौकी प्रभारी हनुमान सहाय गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस ने बताया कि हादसे में राकेश कुमार यादव (20) निवासी श्योसिंहपुरा, सोनू ङ्क्षसह राजपूत (14) निवासी सिंवार मोड़, संगीता (15) निवासी मूण्डियारामसर, राजेश कुमार (28) घायल हो गए।
Published on:
08 Feb 2016 11:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
