मामला आज तड़के करीब 3:45 बजे का है, जब रायसर पुलिस थाने की एक टीम रात्रि गश्त पर थी। पुलिस वाहन जैसे ही दंताला-बिलोद मार्ग पर पहुंचा, अचानक सड़क के किनारे से एक पैंथर छलांग लगाकर वाहन के सामने आ गया। पैंथर को सामने देखकर गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत वाहन रोक दिया।