
दशहरे की तैयारियां, जानिए जयपुर में कहां और कितने बजे होगा रावण दहन
जयपुर.विजयदशमी का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन घरों में शस्त्र पूजन होगा तो शहर में जगह-जगह रावण दहन होंगे। शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी तो कई जगहों पर दशहरा मेले का आयोजन किया जाएगा। रावण दहन से पहले गगनचु्बी आतिशबाजी भी देखने को मिलेगी, जिसमें नियाग्रा फाल का नजारा भी देखने को मिलेगा। शहर में आदर्श नगर, शास्त्री नगर, प्रतापनगर, मानसरोवर सहित कई जगहों पर दशहरा मेले का आयोजन होगा।
राजापार्क : आदर्श नगर के दशहरा मैदान पर शाम 7.30 बजे रावण दहन होगा। श्रीराम मंदिर प्रन्यास श्रीसनातन धर्म सभा के तत्वावधान में आयोजित मेले में रावण दहन से पहले आतिशबाजी की जाएगी, जिसमें आसमान से अशर्फियां गिरती नजर आएंगी। रावण दहन से पहले रावण मुंह से आग उगलेगा तो आंखों से शोले निकलते नजर आएंगे। आतिशबाजी में आसमान में शानदार नियाग्रा फाल का नजारा बनेगा। दशहरा पर रावण दहन से पहले श्रीराम की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। श्रीराम मंदिर से शोभायात्रा शुरू होगी, जिसमेंलवाजमे के साथ भगवान राम और लक्ष्मण के स्वरूप साथ शामिल होंगे।
मानसरोवर : सद्भावना परिवार की ओर मानसरोवर अरावली मार्ग स्थित शिप्रा पथ कॉर्नर पर दो दिवसीय दशहरा मेला आज शुरू होगा। मेले के पहले दिन आज कवि स्मेलन होगा। इसमें सुनील व्यास और एकेश पार्थ अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। मंगलवार को 80 फीट रावण का दहन होगा।
प्रतापनगर : सेटर 16 स्थित भैंरुजी चौराहा पर आज कवि स्मेलन
और फिजा रैली का आयोजन किया जाएगा। कल 70 फीट ऊंचा रावण दहन हेागा।
शास्त्री नगर : दशहरा मैदान में कल 80 फीट रावण का दहन होगा। मेला महोत्सव का आयोजन होगा। शाम चार बजे श्रीरामजी की सवारी निकाली जाएगी। रात 10 बजे रावण दहन होगा।
Published on:
07 Oct 2019 04:38 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
