9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज जाम रह सकता है जयपुर शहर, जरूरत पर निकलें तो बदल लें रास्ता

दशहरा पर शहर में जगह-जगह होने वाले रावण दहन कार्यक्रम के तहत पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।

2 min read
Google source verification
dussehra 2022: traffic jam expected in jaipur today

जयपुर। दशहरा पर शहर में जगह-जगह होने वाले रावण दहन कार्यक्रम के तहत पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। पुलिस ने बताया कि आदर्श नगर, रामलीला मैदान, मालवीय नगर, प्रताप नगर, मानसरोवर, सीतापुरा, झोटवाड़ा, मुरलीपुरा, वैशाली नगर, शास्त्रीनगर और विद्याधर नगर स्टेडियम में रावण दहन उत्सव में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

- दिल्ली रोड से आने वाली रोडवेज की बसें चंदवाजी बाइपास होते हुए 14 नम्बर पुलिया, विश्वकर्मा चौमूं तिराहा, पानीपेच, चिंकारा, कलक्ट्रेट, खासा कोठी होते हुए सिन्धी कैम्प आ सकेगी। इसी प्रकार सिन्धी कैम्प से दिल्ली की तरफ जाने वाली रोडवेज की बसें गवर्नमेंट हॉस्टल, चौमूं हाउस, स्टेच्यू सर्कल, नारायण सिंह तिराहा, रामबाग चौराहा, जेडीए चौराहा, शान्ति पथ, जवाहर नगर बाइपास से टी.पी. नगर होते हुए जा सकेंगी।


- आगरा रोड से आने वाली रोडवेज की बसें रोटरी सर्कल से जवाहर नगर बाइपास, रॉयल्टी तिराहा, ओ.टी.एस, गोपालपुरा चौराहा, लक्ष्मी मन्दिर, सहकार मार्ग, 22 गोदाम, गवर्नमेंट हॉस्टल होते हुए सिन्धी कैम्प आ सकेंगी। इसी प्रकार सिन्धी कैम्प से आगरा की तरफ जाने वाली रोडवेज की बसें सिन्धी कैम्प से गवर्नमेंट हॉस्टल, चौमूं हाउस, स्टेच्यू सर्कल, नारायण सिंह तिराहा, रामबाग, जे.डी.ए चौराहा, जवाहर नगर बाइपास से रोटरी सर्कल होते हुए जा सकेंगी।

- आमेर की तरफ से आने वाली सिटी व मिनी बसें रामगढ़ मोड़ से धोबी घाट, गलता गेट, टी.पी. नगर, जवाहर नगर बाइपास, शान्ति पथ, जेडीए चौराहा आ सकेगी। आमेर जाने वाली सिटी व मिनी बसें नारायण सिंह तिराहा से त्रिमूर्ति जे.डी.ए चौराहा, शान्ति पथ, जवाहर नगर होकर जा सकेगी।

- आदर्श नगर दशहरा उत्सव के दौरान दोपहर 2 से रात 10 बजे तक गोविन्द मार्ग पर राजापार्क चौराहा से बर्फखाना तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा। केवल पैदल यात्री ही आ-जा सकेंगे एवं मेले में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग गुरुद्वारा के पीछे वाली सड़क, राममंदिर व आदर्श विद्या मंदिर के पीछे, पेट्रोल पम्प के पीछे व सूरज मैदान के आस-पास की गई है। धर्मसिंह सर्कल से बर्फखाना चौराहा, गोविन्द मार्ग एवं दशहरा मैदान के पीछे वाली रोड पर वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी। पंचवटी चौरहा तथा पांच भाइयों की कोठी से किसी भी तरह का यातायात गोविन्द मार्ग की तरफ नहीं जा सकेगा।

- चित्रकूट स्टेडियम के पूर्वी गेेट के सामने वाली रोड पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।