भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। इसका केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था। अधिकारियों के अनुसार, तीव्रता कम होने के चलते किसी बड़े नुकसान की आशंका नहीं है।