
Economy Crisis : सिर्फ 6 महीने में GDP आएगी 2 अंकों में !
मौजूदा मंदी को देखते हुए केन्द्र सरकार को राजस्व घाटे की चिंता छोड़ कर मांग बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। यह कहना है उद्योग संगठन Assocham के President Dr. Niranjan Hiranandana का। साथ ही ये कहते हैं कि अगर GST में 6 महीने के लिए 25 फीसदी की छूट दे दी जाए तो देश की आर्थिक विकास दर दुबारा 2 अंकों में पहुंच सकती है। देश की अर्थव्यवस्था से जुड़े ऐसे ही कुछ खास सवालों के साथ Patrika के वरिष्ठ संवाददाता मुकेश केजरीवाल ने डॉ. निरंजन हीरानंदाना से बात की...
पूरा वीडियो यहां देखें - सिर्फ 6 महीने में GDP आएगी 2 अंकों में !
डॉ. हीरानंदाना ने कहा कि पीएम मोदी ऐलान कर चुके हैं कि 2025 तक देश की अर्थव्यवस्था को पांच खरब डॉलर पर पहुंचाना है। इस चोटी तक पहुंचने के लिए कुछ जरूरी कदम उन्होंने उठाए हैं, कुछ बाकी हैं। सबसे महत्वपूर्ण हैं कि गांव और शहर दोनों ही जगह मांग की कमी को कैसे दूर किया जाए। हमारा सुझाव है कि हर सेक्टर के लिए जीएसटी की दरों में छह महीने के लए 25% की कटौती कर दी जाए। आपूर्ति बढ़ाने के लिए तो काफी काम हुआ है, लेकिन मांग को बढ़ाने की जरूरत है।
Updated on:
19 Jan 2020, 7:39 PM IST
Published on:
19 Jan 2020, 7:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.