27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अशोक गहलोत का बड़ा आरोप, कहा- ईडी भाजपा की एक्सटॉर्शन डिपाटमेंट बनीं

भाजपा ने जुए- सट्टेबाजी वाली कंपनियों से चंदा लिया

less than 1 minute read
Google source verification
777777775.jpg

जयपुर। इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा सार्वजनिक होने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि डेटा सार्वजनिक होने के बाद भाजपा की ओर से मचाई गई लूट देश के सामने आ चुकी है।

गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि इससे तो साफ प्रतीत होता है कि ईडी भाजपा का एक्स़टॉर्शन डिपार्टमेंट बनकर रह गई है। जिन कंपनियों पर केंद्रीय एजेंसियों ने छापे मारे थे, उन्ही कंपनियों ने इलेक्टोरल बॉन्ड से भाजपा को चंदा दिया और उन पर चल रही कार्रवाई रुक गई। गहलोत ने लिखा कि भाजपा ने सट्टेबाजी, जुए का काम करने वाली कंपनियों तक से चंदा लिया है। ये ही भाजपा के चरित्र का सत्यापन है।

इलेक्टोरल बॉन्ड देश का सबसे बड़ा घोटाला
गहलोत ने कहा कि कांग्रेस शुरू से कह रहे थी कि इलेक्टोरल बॉन्ड देश का सबसे बड़ा घोटाला है। अब ये देश के सामने आ गया है कि भाजपा देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है जिसने भ्रष्टाचार का सरकारीकरण कर दिया है। ऐसा पहली बार देखा गया है कि जो कंपनियां घाटे में चल रही हैं वो भी करोड़ों का चंदा भाजपा को दे रही हैं।

भाजपा के दबाव में मीडिया भी इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं दिखा रही है। यह एक लोकतंत्र में उचित नहीं है कि जनता को सच्चाई ही ना बताई जाए और गुमराह किया जाए। भाजपा का ये भ्रष्टाचार अब कैसे भी नहीं छिप सकता है।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग