
Photo AI
Swami vivekanand model school: जयपुर. राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत कक्षा 1 से कक्षा 9 तक प्रवेश के लिए अभिभावक 6 मार्च से 16 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। शिक्षा विभाग के अनुसार आवेदन निर्धारित समय सीमा में ही स्वीकार किए जाएंगे।
कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2026 तक न्यूनतम 6 वर्ष और अधिकतम 7 वर्ष से कम होना अनिवार्य रखा गया है। कक्षा एक में इस वर्ष शत-प्रतिशत नए प्रवेश किए जाएंगे। प्रत्येक सेक्शन में अधिकतम 40 विद्यार्थियों की सीमा निर्धारित की गई है।
वहीं कक्षा 2 से कक्षा 5 तक केवल रिक्त सीटों पर ही प्रवेश दिया जाएगा। यदि किसी कक्षा में उपलब्ध सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो विद्यार्थियों का चयन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए 23 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी, जिसके आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
कक्षा 6 से 8 तक भी प्रवेश केवल रिक्त सीटों पर होंगे और इन कक्षाओं में भी अधिक आवेदन आने की स्थिति में चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। दूसरी ओर कक्षा 9 में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को जिला स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा देनी होगी, जिसके आधार पर चयन किया जाएगा।
शिक्षा विभाग के अनुसार नए शैक्षणिक सत्र का आगाज 1 अप्रैल से होगा। वहीं कक्षा 10 और कक्षा 12 में प्रवेश केवल सीबीएसई के नियमों के अनुसार ही दिए जाएंगे। कक्षा 11 में प्रवेश को लेकर अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
Updated on:
05 Mar 2026 02:00 pm
Published on:
05 Mar 2026 01:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
