6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाता एवं फर्जी आधार कार्ड उपलब्ध करने वाले आठ बदमाश गिरफ्तार

प्रताप नगर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते एवं फर्जी आधार कार्ड उपलब्ध करवाने वाली गैंग का खुलासा करते हुए आठ जनों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Oct 14, 2023

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाता एवं फर्जी आधार कार्ड उपलब्ध करने वाले आठ बदमाश गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाता एवं फर्जी आधार कार्ड उपलब्ध करने वाले आठ बदमाश गिरफ्तार

जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते एवं फर्जी आधार कार्ड उपलब्ध करवाने वाली गैंग का खुलासा करते हुए आठ जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से फर्जी आधार कार्ड और फर्जी पेन कार्ड और फर्जी सिम, मोहर पासबुक बरामद किया है।
डीसीपी (पूर्व) ज्ञानचन्द यादव ने बताया कि आरोपी अलवर निवासी रविकांत गुर्जर, कय्यूम खान, योगेश माल, रुप सिंह मीना, सौरभ मीना, विकास और दौसा निवासी जितेन्द्र, विष्णु मीना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, 6 पासबुक, एक डेबिट कार्ड, 6 आधार कार्ड, 1 जनाधार कार्ड, फर्जी सिम आठ सहित अन्य सामान बरामद किया है। दो अपेड फार्म पर नीचे सर्टिफायर के स्थान पर बाबू शोभाराम राजकीय महाविद्यालय अलवर की शील मय हस्ताक्षर के अंकित है। तथा दो खाली फॉर्म और एक बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय अलवर के नाम से रबर शील और मय स्टाम्प पैड बरामद किए हैं।

इस तरह देते है वारदात को अंजाम
थानाप्रभारी जहीर अब्बास ने बताया कि आरोपी कय्यूम खान गैंग के मुख्य सरगना हसमत व रोबदीन खान के कहने पर उसके जानकार अभियुक्त सौरभ मीना के मिलने वाले लड़कों को स्वयं के किराए के कमरे पर बुलाकर उनके आधार कार्ड में पते को बदलने के लिए सबसे पहले यूआईडीएआई की आधाकारिक वेबसाईट पर जाकर माय आधार कार्ड के विकल्प का चुनाव करके वेबसाइट पर अपना नाम लिंग, जन्मतिथि और एड्रेस को अपडेट करने के विकल्प में जाकर आधार ऑनलाइन लॉग इन के विकल्प पर प्रोसीड टू अपडेट आधार कार्ड पर क्लिक करने पर पुराना पते की जगह सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करके नया फर्जी पता दर्ज कर देते है। अंत में ओटीपी ऑथेंटिकेट करके बदलाव कर देते है। उसके बाद जब आधार अपडेट हो जाता है तो रजिस्टर्ड मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से सूचना आ जाती है।

साइबर ठगी मामले में वांछित चल रहा है हसमत
आधार में पता चेन्ज हो जाने के बाद आधार कार्ड उसके साथी हसमत जो कि जिला अलवर में भी साइवर ठगी के मामलों में वांछित चल रहा है व रोबदीन को भेज दिए जाते है। जिनके द्वारा आधार कार्ड पर ऑनलाइन ऐप के माध्यम से बैंक में फर्जी खाता खुलावाया जाता है और फर्जी सिम लेकर फर्जी खाते में फर्जी सिम का रजिस्ट्रेशन मोबाइल नम्बर दर्ज करवा दिया जाता है। फर्जी खातों को मेवात हरियाणा निवासी हसमत और रोबदीन साइबर ठगी के काम में लेते है और आधार कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए सौरभ मीना लड़के हायर कर लाए जाते है। जिन्हे कयूम खान और उसके साथियों हसमत और रोबदीन भुगतान करते है।