26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक दर्जन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

एक दर्जन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Sep 04, 2020

एक दर्जन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

एक दर्जन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस से पीडि़त लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बाद अब शिक्षा संकुल में भी कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शिक्षा संकुल के विभिन्न विभागों में कार्यरत तकरीबन एक दर्जन कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से शिक्षा संकुल में हड़कम्प मच गया। विभागीय अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉजिटिव पाए गए सभी कर्मचारियों को क्वेरेंटाइन होने के निर्देश दिए साथ ही उनके सम्पर्क में आने वाले और कार्यालय में साथ काम करने वाले कर्मचारियों को तुरंत घर जाने के निर्देश जारी कर दिए। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों ने अपना अपना कॉरोना टेस्ट करवाने और स्वयं को आइसोलेट करने के भी कहा गया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व संकुल के ब्लॉक पांच में भी एक महिला अधिकारी पॉजिटिव आ चुकी है और स्कूलों में शिक्षकों के लगातार पॉजिटिव आने का सिलसिला समाप्त नहीं हो रहा। शिक्षकों के पॅाजिटिव पाए जाने के बाद शिक्षक संगठन वर्क फ्रॉम की मांग भी कर रहे हैं।