31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 31, 2026

Rajasthan

कुडग़ांव. स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र के तमोलीपुरा गांव निवासी एवं जलदाय विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रहलादसिंह जागीरदार की बुधवार को धौलपुर जिले में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। हादसे में उनके साथ स्कूटी पर सवार उनका मित्र घायल हो गया।


जानकारी के अनुसार प्रहलाद सिंह बुधवार को स्कूटी से धौलपुर स्थित अपने गुरु के आश्रम गए थे। आश्रम से लौटने के बाद वे अपने मित्र के साथ अन्य स्थान पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में प्रहलाद सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनके साथ सवार मित्र घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।