8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में 300 जगह बिजली विभाग के छापे… 5 शहरों में 288 बिजली चोर पकड़े, 83 लाख का जुर्माना

गोपनीय सूचना पर भवानी मंडी, बूंदी, सवाईमाधोपुर, अलवर, भिवाड़ी में 300 जगह छापे मारे गए। इसमें से 288 जगह बिजली चोरी पकड़ी।

less than 1 minute read
Google source verification
Electricity department raids

Photo- Patrika (File Photo)

राजस्थान में बिजली चोरी रुक नहीं रही। जयपुर डिस्कॉम ने 18 व 19 अप्रेल को विशेष जांच अभियान चलाया। गोपनीय सूचना पर भवानी मंडी, बूंदी, सवाईमाधोपुर, अलवर, भिवाड़ी में 300 जगह छापे मारे गए। इसमें से 288 जगह बिजली चोरी पकड़ी। इन पर करीब 83 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

सतर्कता शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) महेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशन में पांच टीम का गठन किया गया। टीमों ने पहले तो इन शहरों में कई होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, पेट्रोल पंप और स्थानीय एरिया में विद्युत चोरी करने वाले संभावितों को चिन्हित किया। इसके बाद छापेमारी शुरू की गई।

मीटर और अवैध केबल जब्त, कनेक्शन काटे

इस दौरान अधिशासी अभियंता (सतर्कता), झालावाड़, सवाई माधोपुर, बूंदी, अलवर एवं सहायक अभियंता (सतर्कता) के अलावा स्थानीय थानाधिकारी, विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना साथ रहे। शर्मा ने बताया कि मौके से विद्युत मीटर व अवैध केबल को जब्त कर बिजली कनेक्शन काट दिए गए। जुर्माना राशि जमा कराने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। तय समय पर राशि जमा नहीं होने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ मामला दर्ज, पंचायत के निर्माण कार्य में किया घपला