8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर टला एलिवेटेड रोड का लोकार्पण

जयपुर के दुर्गापुरा एलिवेटेड रोड का लोकार्पण एक बार फिर टल गया है। जेडीए प्रशासन रिसर्जेंट राजस्थान के बाद से ही राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर एलिवेटेड रोड का लोकार्पण करने की तैयारियों में जुटा हुआ था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Aalok Sharma

•

Updated: 12 Dec 2015, 2:11 PM IST

जयपुर के दुर्गापुरा एलिवेटेड रोड का लोकार्पण एक बार फिर टल गया है। जेडीए प्रशासन रिसर्जेंट राजस्थान के बाद से ही राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर एलिवेटेड रोड का लोकार्पण करने की तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन लोड टेस्ट का पेच एेसा फंसा कि 13 दिसंबर को प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का लोकार्पण कार्यक्रम टालना पड़ा। इसके अलावा काम पूरा नहीं होने के कारण अर्जुन स्टेच्यू और बीआरटीएस का उद्घाटन भी नहीं होगा।


जानकारी के अनुसार एमएनआईटी के इंजीनियर्स ने आज एलिवेटेड रोड का लोड टेस्ट शुरू किया है। यह टेस्ट 24 घंटे यानी कल तक चलेगा। जेडीए अभियंताओं के मुताबिक दुर्गापुरा एलिवेटेड रोड इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) के नियमों के मुताबिक 70 (आर) लोड क्षमता का है। इसे जांचने के लिए पूरी क्षमता का भार 24 घंटे तक लाईओवर के ऊपर रखा जाएगा।


मंत्री करेंगे निरीक्षण
जानकारी के अनुसार नगरीय विकास मंत्री राजपाल सिंह शेखावत दुर्गापुरा एलिवेटेड का निरीक्षण करेंगे। बताया जा रहा है कि यहां निर्माण कार्य जल्दबाजी में करवाए जाने के कारण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।


नहीं चले जेडीए के तर्क
गौरतलब है कि जेडीए की इंजीनियरिंग विंग ने एलिवेटेड रोड के डिजाइन को टेस्टेड एंड ऑपरेशनलÓ मॉडल बताते हुए वर्षगांठ अवसर पर लोकार्पण के लिए लोड टेस्ट को बाईपास करने की तैयारी कर ली थी।

जेढीए आयुक्त शिखर अग्रवाल ने बताया कि 13 दिसंबर को एलिवेटेड रोड का लोकार्पण नहीं हो रहा है। उद्घाटन काम पूरा होने के बाद किया जाएगा। एलिवेटेड रोड का डिजाइन तो टेस्टेड है, लेकिन लोड टेस्ट करवाकर इसकी क्षमता जांच रहे हैं।