10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sukhdev Singh Gogamedi Murder : ये तस्वीर रुला गई…. ताबूत में आखें मूंदे सुखदेव सिंह और बाहर उनको एकटक निहारती पत्नी….

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Update: समाज ने सरकार से कुछ मांगे की है। जब तक वे पूरी नहीं होंगी तब तक शव उठाने से इंकार कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
sukhdev_singh_or_wife_photo_2023-12-06_13-15-15.jpg

sukhdev singh or wife

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Update: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद अब ये एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में गोगामेड़ी का शव कांच के ताबूत में कैद है और उपर उनकी पत्नी एकटक उन्हें देखे जा रही है और आंसू बहाए जा रही है। गोगामेड़ी की हत्या के बाद से अब पूरे राजस्थान में बंद का असर साफ दिख रहा है। सबसे बड़ी बात अभी तक परिवार और समाज ने शव नहीं लिया है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। समाज ने सरकार से कुछ मांगे की है। जब तक वे पूरी नहीं होंगी तब तक शव उठाने से इंकार कर दिया है।

गोगामेड़ी और नवीन शेखावत की हत्या के अलावा अभी तीन लोग अस्पताल में भर्ती
सुखदेव सिंह और नवीन शेखावत के अलावा तीन लोगों को भी गोलियां मारी गई थीं। तीनों को पहले मैट्रो मास अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब देर रात उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनमें स्कूटर चालक अजीत और गोगामेड़ी के गनर नरेन्द्र की हालत गंभीर बनी हुई है। एक अन्य शख्स के भी गोली लगी है, उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

डीजीपी ने की अपील शांति बनाए रखें, कमिश्नर ने लिखा अफवाहों पर ध्यान नहीं दें
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर डीजीपी उमेश मिश्रा ने शांति की अपील की है। वहीं जयपुर पुलिस कमिश्नर ने लिखा है कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, पुलिस अपना काम कर रही है। इस बीच इस हत्याकांड के शूटर्स को काबू करने के लिए एडीजी दिनेश एमएन को बुलाया गया है। वे छुट्टियों पर चल रहे थे।