
देवली. पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में मंगलवार को रीडिंग कैम्पेन के तहत रीड-ए-थॉन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषाई कौशल विकसित करना और नियमित पठन की आदत को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अर्जुन बुनकर तथा विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरुण शर्मा रहे। इस अवसर पर एसडीएमसी सदस्य छाया चौधरी, अभिभावकगण और विद्यालय प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा भी मौजूद रहे।सीबीईओ अर्जुन बुनकर ने कहा कि विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता और पढ़ने की क्षमता मजबूत करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का नियमित आयोजन जरूरी है। उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी शुद्ध वाचन और भाषा कौशल में दक्ष हो सके। उन्होंने कहा कि बालवाटिका के माध्यम से अभिभावकों का विद्यालय से जुड़ाव बढ़ाना भी आवश्यक है, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोग मिल सके।
इसी क्रम में बालवाटिका के कम्युनिटी कनेक्ट प्रोग्राम के तहत जुलाई माह की मासिक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा हुई।
फोटो कैप्शन:
देवली. पीएम श्री विद्यालय में आयोजित रीड-ए-थॉन कार्यक्रम में मौजूद अतिथि एवं विद्यार्थी।
Updated on:
30 Jul 2026 06:01 am
Published on:
30 Jul 2026 06:00 am
