3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गौ तस्करों का दुस्साहस….. पीछा कर रही पुलिस पर फायर ठोके, जवाबी फायरिंग में एक तस्कर को गोली लगी…. गंभीर हालत

अचानक तस्करों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और साथ ही फायर ठोक दिए।

2 min read
Google source verification
dausa_police_photo_2023-09-16_13-39-37.jpg

pic

जयपुर
गौवंश तस्करी के मामले राजस्थान में तेजी से बढ़ रहे हैं। पुलिस एक्शन लेती है तो तस्कर पुलिस पर फायर करने से भी नहीं चूकते। इसी तरह का एक मामला दौसा जिले से सामने आया है। दौसा जिले में गौ तस्करों ने पुलिस की जान खतरे में डाली। पुलिस पर फायर ठोके। पुलिसवालों ने जैसे तैसे जान बचाई और जवाबी फायर किए। पूरी रात के प्रयास के बाद आखिर तस्करों को सवेरे अरेस्ट कर लिया गया।

मामला दौसा जिले में स्वर्गीय राजेश पायलट स्मारक के नजदीक का बताया जा रहा है। हांलाकि इस मामले का खुलासा अभी नहीं किया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार स्मारक के पास जीरोदा खुर्द इलाके से होकर गुजरने के दौरान पुलिस को देर रात पता चला कि गौवंश की तस्करी की जा रही है। तस्कर गौवंश से भरे वाहन को एस्कॉर्ट भी कर रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने पीछा किया। तस्करों ने गौवंश से भरे ट्रक और उसे एस्कॉर्ट कर रही कार को हाइवे पर छोड़ दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में घुस गए।

यह भी पढ़ें: शानदार: अंग्रेजी को जबरदस्त टक्कर देते हुए इन दो राजस्थानियों ने आठ साल में बना दिए 250 हिंदी एप, दोनो सरकारी कार्मिक, काम के बाद के समय का यूज किया

खेतों में घुसने के दौरान पुलिस टीमों ने भी पैदल उनका पीछा किया। पूरी रात सर्च लाइटों से उन पर नजर रखी । अचानक तस्करों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और साथ ही फायर ठोक दिए। जवाब में पुलिस ने भी फयर किए। बताया जा रहा है कि आज सवेरे तस्करों को अरेस्ट कर लिया गया है। उनमें से 1 चोटिल भी बताए जा रहे हैं। गौवंश से भरे ट्रक के बारे में भी पडताल की जा रही है। इस मामले में दो वाहन बरामद किए गए हैं और तीसरे वाहन की भी तलाश की जा रही है।

Story Loader