
जयपुर। भारी पुलिस बल की तैनाती...पुलिस का फ्लैग मार्च...हताश मन से मकान खाली करते लोग...अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के डर से अपने मकानों में दुबके बैठे लोग। कुछ ऐसा ही नजारा दिखा आज सुबह शास्त्री नगर कब्रिस्तान में बसी बस्ती में। जिला प्रशासन, जेडीए और निगम निगम की ओर से आज कब्रिस्तान में बसी बस्ती पर बुलडोजर चलाए जाएंगे। कब्रिस्तान की जमीन पर बसी बस्ती के लोगों ने प्रशासन के सख्त रवैये को देखते हुए आज सुबह खुद ही मकान खाली करना शुरू कर दिया है। जैसे ही पुलिस बल ने फ्लैग मार्च शुरू किया लोगों ने मकानों से सामान निकालना शुरू कर दिया। बरसों तक यहां रहे लोग हताश मन से अपना सामान समेटते नजर आए। वहीं, पुलिस के फ्लैग मार्च के साथ ही बस्ती में सन्नाटा पसर गया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे जेडीए और नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते बस्ती में पहुंचने लगे।
प्रशासन ने शुरू की समझाइश
कब्रिस्तान बस्ती के लोगों को अपने आप ही मकान खाली करने के लिए राजी करते हुए प्रशासन ने आज सुबह समझाइश का दौर शुरू किया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी बस्ती के लोगों के पास पहुंचे और उन्हें मकान खाली करने के लिए कहा। प्रशासन ने लोगों को अपना सामान यहां से दूसरी जगह शिफ्ट करने में संसाधन मुहैया करवाने की बात भी कही। बस्ती के ज्यादातर लोगों ने प्रशासन के रवैये को देखते हुए अपने मकान खाली करने पर सहमति दे दी। वहीं, कुछ लोग मकान खाली करने पर राजी नहीं हुए। अब प्रशासन पहले खाली हुए मकानों पर बुलडोजर चलकाकर उन्हें ध्वस्त करेगा। बाद में जिन मकानों में लोगों का सामान बचेगा उन्हें हटाया जाएगा।
20 साल पहले गई थी 7 की जान, इस बार पुख्ता सुरक्षा इंतजामात
गौरतलब है कि 1997 में बस्ती हटाने की कोशिशें नाकाम रहने और 7 लोगों की मौत की घटना से सबक लेते हुए इस बार प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए हैं। बस्ती को हटाने लिए 2 हजार से ज्यादा पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। जेडीए और नगर निगम का प्रवर्तन दस्ता संयुक्त रूप से बस्ती हटाने की कार्रवाई करेगा। भारी पुलिस जाप्ते के बीच आज कब्रिस्तान की जमीन पर बने मकानों पर बुलडोजर चलेंगे। कब्रिस्तान से बस्ती हटाने की कार्रवाई के दौरान ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी।
Published on:
11 Oct 2017 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
