जयपुर. कई दिन के इंतजार के बाद शहर में बुधवार को बरसात हुई। सुबह की शुरुआत तेज गर्मी से हुई मगर दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छा गए। आधे घंटे तक झमाझम बरसात के बाद शाम सुहावनी हो गई। मौसम केंद्र ने 2.3 मिमी बरसात दर्ज की। इतनी कम बरसात के बावजूद शहर के कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। मौसम केंद्र के अनुसार यह बरसात लोकल स्तर पर हवा में नमी के कारण हुई है। गुरुवार को भी मेघगर्जन या हल्की बरसात की संभावना है।