29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी: राजस्थान के 76 ब्लॉकाें में खुलेंगे राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल

शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने बताया कि राज्य के 167 ऎसे ब्लॉक जहां पर विवेकानंद मॉडल स्कूल नहीं हैं, उनमें से 76 ब्लॉकों में अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी विद्यालय खोले जाएंगे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deepshikha

•

Updated: 22 May 2020, 6:47 PM IST

राज्य में 167 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में ऑनलाइन होगा दाखिला

राज्य में 167 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में ऑनलाइन होगा दाखिला

जयपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश के 76 ब्लॉकों में अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी विद्यालय खोले जाने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने बताया कि राज्य के 167 ऎसे ब्लॉक जहां पर स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल नहीं हैं, उनमें से 76 ब्लॉकों में अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी विद्यालय खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि शेष ब्लॉकों में भी महात्मा गांधी विद्यालय शीघ्र खोले जाने के लिए आदेश जारी किए जाएंगे।

डोटासरा ने बताया कि राज्य सरकार ने सभी को समान शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय प्रारंभ किए जाने की पहल की थी। इसके तहत आरंभ में राज्य के सभी जिलाें में एक-एक विद्यालय के अंतर्गत 33 विद्यालय प्रारंभ किए गए थे।

गौरतलब है कि सरकार ने शहरी क्षेत्रों में पहली बार महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले, तो आवेदकों की लम्बी कतार लग गई। स्कलों में सीटों से दोगुना आवेदन आने थे, ऐसे में शिक्षा विभाग को सीटों में बढ़ोतरी की थी। अब स्कूलों की संख्या बढ़ाने से विद्यार्थियों को ज्यादा लाभ मिलेगा।