तय किए हैं छह मानक
ईपीएफओ के सेंट्रल पीएफ कमिश्नर डॉ वीपी जॉय ने सभी एडिशनल सेंट्रल पीएफ कमिश्नर जोन और सभी रीजनल पीएफ कमिश्नर को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया है कि छह मानकों पर एग्जेम्पटेड इस्टैब्लिशमेंट के प्रदर्शन को असेस किया जा रहा है। इसमें रेमिटेंस टू द ट्रस्ट, ड्यू डेट से पहले फंड का ट्रांसफर, डिक्लेयर किया गया इंटरेस्ट, इन्वेस्टमेंट, क्लेम सेटलमेंट और ऑडिट ऑफ अकाउंट शामिल है। यदि प्रोविडेंट फंड चलाने वाली कंपनी को प्रत्येक मानक पर खरा उतरने के लिए 100 अंक मिलेंगे। यदि आप इन मानकों पर खरे नहीं उतरते तो इस्टैब्लिशमेंट के नम्बर काट लिए जाएंगे।