जयपुर

ERCP मुद्दे पर 25 सितम्बर से Jan Ashirwad Yatra का होगा आगाज, सीएम गहलोत की अगुवाई में 86 विधानसभा को करेगी कवर

Jan Ashirwad Yatra Rajasthan Start Jaipur or Dausa : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को बेहद करीब देख कांग्रेस Jan Ashirwad Yatra Rajasthan निकलने जा रही है। 25 सितम्बर से यह यात्रा जयपुर या दौसा से निकलेगी। सीएम अशोक गहलोत इसके अगुवा होंगे।

2 min read
Jan Ashirwad Yatra Rajasthan

ईस्टर्न कैनल परियोजना के मुद्दे पर केंद्र सरकार और भाजपा को घेरने के लिए अब सीएम अशोक गहलोत खुद चुनावी रण में उतर रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में सत्तारूढ़ कांग्रेस 25 से 29 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में यात्रा निकालेगी। साथ ही 86 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। यात्रा को जन आशीर्वाद यात्रा का नाम दिया गया है। इसे लेकर रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की हैदराबाद बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शीर्ष नेताओं के समक्ष प्रजेंटेशन भी दिया। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र सिंह ने बैठक में कहा कि भाजपा बेहद आक्रामक तरीके से किसी भी क्षेत्र पर फोकस करती है। जैसे अलवर में भाजपा के करीब 19 वरिष्ठ नेता दौरे कर चुके हैं। जबकि हमारे यहां ऐसा नहीं होता है। हमारे नेताओं के दौरे भी अधिक से अधिक होने चाहिए।



जयपुर या दौसा से शुरू

पूर्वी राजस्थान में 5 दिन निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज जयपुर या दौसा से किया जाएगा। जिसमें सीएम गहलोत, पीसीसी चीफ डोटासरा, मंत्री-विधायकों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होंगे। समापन संभवत: अजमेर में होगा।

यह भी पढ़ें - सचिन पायलट और हरीश चौधरी की मुलाकात, सियासी चर्चाएं तेज, बेनीवाल से जोड़कर निकाले जा रहे कई मायने

हाईटेक रथ में सवार होंगे नेता

5 दिन निकलने वाली यात्रा के लिए हाईटेक रथ तैयार किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री गहलोत, डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। यात्रा के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा, पार्टी के तमाम नेता सरकार के कामकाज का बखान करेंगे तो वहीं ईआरसीपी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें - राजेंद्र राठौड़ की फिसली जुबान पर कांग्रेस की खिली बांछे, डोटासरा ने दिया कड़ा जवाब

Also Read
View All

अगली खबर