12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में हर पांचवें व्यक्ति को लग चुका टीका, जानें अन्य राज्यों की स्थिति

राजस्थान में हर पांचवें व्यक्ति को टीका लग चुका है। टीकाकरण की गति यहां देश में सर्वाधिक है लेकिन रफ्तार यही रही तो भी 7 करोड़ आबादी के हिसाब से सभी को टीका लगाने में 20 महीने लगेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Every fifth person has been vaccinated in Rajasthan

जयपुर। राजस्थान में हर पांचवें व्यक्ति को टीका लग चुका है। टीकाकरण की गति यहां देश में सर्वाधिक है लेकिन रफ्तार यही रही तो भी 7 करोड़ आबादी के हिसाब से सभी को टीका लगाने में 20 महीने लगेंगे। राजस्थान में अब तक 1.41 करोड़ और गुजरात में 1.40 करोड़ लोगों को टीके लग चुके हैं। जबकि 23 करोड़ की जनसंख्या वाले यूपी में 1.36 करोड़ लोगों को ही वैक्सीन लगी है, जो देश में सबसे कम है। वहां अब तक हर 16वें व्यक्ति तक वैक्सीन पहुंच पाई है।

राजस्थान की स्थिति: युवाओं को अब भी इंतजार
उम्र —- टीके लगे
18 से 30 वर्ष: 4.16 लाख
30 से 45 वर्ष: 4.15 लाख

45 से 60 वर्ष: 50.11 लाख
60 वर्ष से अधिक: 53.45 लाख
(राज्य में बड़ी संख्या में युवा अपना पंजीयन करा चुके हैं लेकिन वैक्सीन नहीं लग पा रही है)

इस माह टीकाकरण की गति
- राजस्थान: इस महीने की शुरुआत 51 हजार टीके लगने के साथ हुई। यह आंकड़ा 5 मई को 1.19 लाख, 6 मई को 97 हजार, 7 मई को 1.37 लाख और 8 मई को 1.71 लाख तक पहुंचा।

- गुजरात: एक मई को 1.92 लाख टीके लगाए गए। यह आंकड़ा छह मई को 1.55 लाख, 7 मई को 1.80 लाख और 8 मई को 1.72 लाख तक पहुंचा। इस माह गुजरात में रोजाना एक लाख से अधिक लोगों के टीका लगा।

अन्य राज्यों की स्थिति
राज्य —— टीकाकरण —— व्यक्ति
कर्नाटक —— 1.06 करोड़ —— पांचवें
महाराष्ट्र —— 1.80 करोड़ —— छठवें
पश्चिम बंगाल —— 1.19 करोड़ —— आठवें
(जिन राज्यों में एक करोड़ से अधिक टीके लग चुके हैं, उन्हें शामिल किया गया है)

राज्य में सर्वाधिक टीकाकरण इन जिलों में
जयपुर —— 14.81
अलवर —— 8.78
नागौर —— 8.63
जोधपुर —— 7.55

(संख्या लाख में)