
जयपुर। लॉकडाउन में सब्जी व अन्य आवश्यक गतिविधियों को छोड़ सभी काम बंद होने से सब्जी कारोबार फल-फूल रहा है। दूसरे काम धंधे करने वाले भी पेट पालने के लिए अब सब्जी के कारोबार में उतर गए हैं। कबाड़ी के ठेले हो या फिर कोई सामान बेचने वाले। इन सभी के ठेले पर सब्जी बिकती नजर आ रही है। एक दिन पहले ही शहर के कुछ इलाकों में सब्जी ठेले व सब्जी की दुकान पर काम करने वाले कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इससे कॉलोनी में लोगों को ठेलों से कोरोना का डर सताने लगा है। यही वजह है कि कुछ कॉलोनी विकास समितियों ने सब्जी के ठेले पर प्रशासन से रोक लगाने की मांग शुरू कर दी है।
मुहाना सब्जी मंडी और कॉलोनियों में सब्जी बेचने वालों की राजस्थान पत्रिका की ओर से की गई पड़ताल में सामने आया है कि लॉकडाउन में 70 से 80 फ़ीसदी नए सब्जी बेचने वाले सक्रिय हो गई है। पत्रिका टीम ने चारदीवारी क्षेत्र के अलावा सांगानेर, जगतपुरा, मालवीय नगर, सोडाला, वैशाली नगर सहित तमाम क्षेत्र में करीब 100 सब्जी ठेले वालों से बातचीत की तो उसमें 70 से ज्यादा लोगों ने लॉकडाउन में ही सब्जी बेचने की बात स्वीकार की है। इनमें कई मजदूरी का काम करने वाले थे तो कई कबाड़ी व मिस्त्री सहित अन्य कारोबार करने वाले। बड़ी बात यह थी कि यह दिन भर सब्जी बेचते हैं।
जांच के बाद कॉलोनी में प्रवेश
पहले ही पर्याप्त सब्जी की दुकानें हैं। इसके बावजूद ठेले वाले आ रहे हैं। अब पुलिस की मदद से सभी प्रवेश द्वार पर नजर रखी जाएगी। बिना पड़ताल किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अजय शुक्ला, मानसरोवर, पत्रकार कॉलोनी विकास समिति
Published on:
03 May 2020 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
