3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में 6 नए जिले बनाने की घोषणा, क्या है सोशल मीडिया पोस्ट की सच्चाई

Fact Check: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच आगामी बजट से पहले कोटपूतली के नया जिला बनने की सुगबुगाहट फिर शुरू हो गई। राजस्थान में नए जिलों के गठन को लेकर गठित समिति के अध्यक्ष रामलुभाया को विदेश से बुलाया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 13 Dec 2022, 11:04 AM IST

kotputli_rajasthan_new_district.jpg

Fact Check राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच आगामी बजट से पहले कोटपूतली के नया जिला बनने की सुगबुगाहट फिर शुरू हो गई। राजस्थान में नए जिलों के गठन को लेकर गठित समिति के अध्यक्ष रामलुभाया को विदेश से बुलाया गया है। इसलिए बजट से पहले प्रदेश में नए जिलों की घोषणा की संभावना जताई जा रही है।

इसके अलावा सोमवार को सोशल मीडिया पर भी राजस्थान में 6 नए जिलों की घोषणा से लोग भ्रमित रहे। क्षेत्र के लोगों ने इसकी पुष्टि के लिए पत्रिका कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर फोन किए। लेकिन अधिकारिक रूप से इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई। अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है। समिति की रिपोर्ट के अनुसार कोटपूतली को नया जिला बनाने और इसका मुख्यालय राजमार्ग पर पनियाला में रखने की चर्चा है।

पनियाला मुख्यालय कोटपूतली के अलावा बहरोड़ के भी नजदीक रहेगा। इसके लिए पनियाला में रिजर्व पुलिस लाइन, मिनी सचिवालय, डीटीओ कार्यालय सहित अन्य बड़े सरकारी कार्यालयों के लिए जमीन आंवटित हो चुकी है। प्रदेश में नए जिलो के गठन को लेकर गठित समिति के अध्यक्ष रामलुभाया ने दो महिने पहले कोटपूतली के अलावा पनियाला क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित कोटपूतली जिले पर अधिकारियों का फीड बैक लिया था।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में इस कस्बे को नया जिला बनाने की तैयारी

प्रस्तावित नए जिले में जयपुर के अलावा अलवर जिले की तहसीलें शामिल होगी। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोटपूतली सहित प्रदेश में कहीं भी नया जिला बनाने की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन प्रशासन की रिपोर्ट, समिति अध्यक्ष के दौरे व पनियाला में जमीन आवंटिन की प्रक्रिया से यह माना जा रहा है कि आगामी बजट से पूर्व कोटपूतली नया जिला घोषित हो सकता है।