29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फैक्ट्रियों का अपशिष्ट बेजुबानों की जान पर पड़ रहा भारी

पाली शहर के इंडस्ट्रीज एरिया में बने अस्थायी डम्पिंग यार्ड में कई इकाईयों
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

S.D. upadhyay

•

Updated: 12 Dec 2015, 11:11 AM IST

पाली शहर के इंडस्ट्रीज एरिया में बने अस्थायी डम्पिंग यार्ड में कई इकाईयों द्वारा डाला जा रहा हानिकारिक अपशिष्ट बेजुबान मवेशियों को अपाहिज कर रहा है। स्थिति यह हैं कि हानिकारिक अपशिष्ट के सम्पर्क में आने से सैकड़ों मवेशियों के पैरों में घाव हो चुके हैं और कई मवेशी तो चलने-फिरने में भी असक्षम हो गए हैं।

पाली के सोसायटी नगर क्षेत्र के पशुपालकों की ओर से कई बार विरोध करने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी व्यवस्था को माकूल करने के लिए उचित कदम नहीं उठा रहे। एेसे में बेजुबान मवेशी दर्द से पीडि़त हैं, वहीं पशुपालकों को अपने मवेशियों का इलाज करवाने में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इंडस्ट्रीज एरिया में वन विभाग की भूमि के निकट अस्थायी डम्पिंग यार्ड बना हुआ है। क्षेत्र के मवेशी इधर से होकर गुजरते हैं। एेसे में कई बार मवेशियों के पैर गीले अपशिष्ट में पड़ जाते हैं। हानिकारक कैमिकल के सम्पर्क में आने से क्षेत्र के पचास से अधिक पशुओं के पैरों में घाव हो चुके हैं। इससे पशुपालक परेशान हैं।

मेरी गाय के पांव हो गए खराब
हानिकारक केमिकल लगने से मेरी एक गाय के पांवों में घाव हो गए। करीब चार हजार रुपए खर्च किए तब जाकर उसके पैरों के घाव ठीक हो सके।
मिसिया बाई, राज नगर, सोसायटी नगर

पैर की चमड़ी हो गई अलग
विचरण के दौरान फेक्ट्रियों का हानिकारक अपशिष्ट गाय के पांवों पर लगने से चमड़ी तक खराब हो गई। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के बावजूद पिछले करीब दो माह से इलाज करवा रहा हूं। अब जाकर गाय की हालत में सुधार हुआ है।
जगदीश राठौड़, आनंद नगर

उद्यमियों की गलती, नुकसान हमको
उद्यमी यहां हानिकारक अपशिष्ट डाल रहे हैं, जिससे हमारे पशु बीमार हो रहे हैं। बीमार पशुओं का इलाज करवाने के लिए हमें हजारों रुपए खर्च कर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा हैं, लेकिन नियम विरुद्ध यहां स्लज डाल रहे इकाई मालिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।
प्रवीण चौधरी, सोसायटी नगर

हमारी कोई नहीं सुनता
अस्थायी डम्पिंग यार्ड पर स्लज डालना बंद किया जाए या वहां तारबंदी करवाई जाए। ताकि की स्लज के सम्पर्क में आकर मवेशी घायल नहीं हो। पूर्व में भी शिकायत की, लेकिन हमारी कोई नहीं सुन रहा है।
कानाराम माली, सोसायटी नगर

कार्रवाई करेंगे
स्लज डालना नियम विरुद्ध हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। इसको रुकवाने की सोमवार को कार्रवाई करेंगे।
एके सक्सेना, क्षेत्रीय प्रबंधक, रीको