7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मालकिन के लिए तीन लुटेरों से भिड़ गया डॉगी, जान और माल की रक्षा

जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में घर में अकेली महिला को देख लुटेरों ने की वारदात की कोशिश, पालतू डॉगी ने मालकिन की जान जोखिम में देख किया हमला, सकपकाए लुटेरे वहां से भागे, कुछ भी नहीं ले जा पाए

2 min read
Google source verification
photo_2022-09-15_15-21-32.jpg

जयपुर। शहर में आए दिन हो रही डॉग बाइट की घटनाओं के बीच ऐसी खबर आई है। जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि डॉगी ही सबसे वफादार जानवर है। जो अपने मालिक के लिए अपनी जान भी दे सकता है। अपनी मालकिन की रक्षा के लिए डॉगी तीन लुटेरों से भिड़ गया। डॉगी ने तब तक लुटेरों को नहीं छोड़ा जब तक कि वे भाग नहीं गए। इसके चलते लुटेरों के हाथ कुछ नहीं लगा।

पुलिस ने बताया कि करधनी थाना क्षेत्र के शीतल रेजिडेंसी में रहने वाले भंवर सिंह के घर मंगलवार दोपहर पुलिस वर्दी में एक लुटेरा आया। घर पर भंवर सिंह की पत्नी बृजेश कंवर थी। लुटेरे ने जैसे ही घंटी बजाई, उनका डॉगी (मैकी) भौंकने लगा। पीड़िता ने डॉगी को चुप कराकर बातचीत की। इसी दौरान लुटेरे ने पानी मांगा। पीडि़ता ने गेट खोलकर पानी का गिलास दे दिया। गिलास लौटाते समय लुटेरे ने बृजेश कंवर का गला दबाया और उन्हें घर के अंदर धकेला। पास ही छिपकर खड़े दो बदमाश भी वहां आ गए और बृजेश कंवर को घसीटकर अंदर ले गए।

मालकिन को लुटेरों से घिरा देख डॉगी तेजी से भौंकने लगा और उसने उन पर हमला कर दिया।डॉगी ने एक बदमाश को काट लिया। दूसरे ने उसे मारा इसके बाद डॉगी अटैकिंग मोड पर आकर उन पर हमला करने लगा। अचानक हुए इस घटनाक्रम से लुटेरे सकपका गए। वहीं इस दौरान हो रहे शोर—शराबे से पास ही रहने वाली एक महिला भी वहां आ गई। यह देख लुटेरे भाग गए। लुटेरे वहां से कुछ भी नहीं ले जा सके।

15 दिन पहले लिया था गोल्ड लोन
पुलिस ने बताया कि भंवर सिंह का ट्राइटन मॉल में प्रॉपर्टी ऑफिस है। उन्होंने 15 दिन पहले गोल्ड लोन लिया था। लुटेरे पीड़ित के घर पर 10 सितंबर को भी रैकी करने पहुंचे थे। सीसीटीवी से पता चला कि बदमाशों ने कार व बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग