जयपुर

ऑनलाइन एयरफोर्स की वर्दी मंगवाकर ऐसा काम कर रहा था बी टेक छात्र, फिल्म देखकर आया ऐसा आइडिया

एयरफोर्स की वर्दी पहनकर घूम रहे युवक को चाकसू थाना पुलिस ने दबोचा है। आरोपी युवक जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में पढ़ताहै। वर्दी पहन कर वह एयरफोर्स का अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जताकर उगाही कर रहा था। अब तक उसने कितने लोगों से उगाही कि इसकों लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने यह वर्दी अपने दोस्त के माध्यम से ऑनलाइन खरीदी थी...

2 min read
Dec 09, 2019
Police Constable Suicide In Jaipur Rajasthan Police Constable Suicide

जयपुर। एयरफोर्स ( Air Force ) की वर्दी पहनकर घूम रहे युवक को चाकसू थाना पुलिस ने दबोचा है। आरोपी युवक जगन्नाथ यूनिवर्सिटी ( Jagannath University ) में पढ़ता है। वर्दी पहन कर वह एयरफोर्स का अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जताकर उगाही कर रहा था। अब तक उसने कितने लोगों से उगाही कि इसकों लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने यह वर्दी अपने दोस्त के माध्यम से ऑनलाइन ( Online ) खरीदी थी। यह भी सामने आ रहा है कि आरोपी करीब दो-तीन माह से उगाही का काम कर रहा था। वह हाइवे व उसके आस-पास के मार्गो पर वर्दी पहनकर घूमता रहता था।

1800 रुपए की वर्दी से कमाएं हजारों
जांच अधिकारी एएसआइ जयनारायण ने बताया कि आरोपी छात्र प्रमोद कुमार बिहार का रहने वाला है और वह जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बी टेक द्वितीय वर्ष का स्टूडेंट है। वह हॉस्टल में ही रहता है। आरोपी छात्र को यह आइडिया एक फिल्म को देखकर आया। उस फिल्म में अक्षय कुमार व उसके साथी नकली आयकर इंस्पेक्टर बनकर बड़े कारोबारियों व अधिकारियों के यहां छापामार कर रुपए लेकर चले जाते थे। आरोपी युवक ने कितने लोगों से अब तक उगाही की है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन इसकों लेकर पूछताछ की जा रही है।

आरोपी युवक रविवार रात को जगन्नाथ यूनिवर्सिटी के आस-पास वर्दी पहन कर घूम रहा था और वाहन चालकों के साथ दुकानदारों पर अपना रौब झांड रहा था। इस सम्बंध में एसआइ शंभूदयाल ने मामला दर्ज करवाया है। गश्त के दौरान पुलिस दल ने ही आरोपी को पकड़ा था। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी ने अपने दोस्त के माध्यम से ऑनलाइन वर्दी खरीदी थी उसके दोस्त का भी पता लगाया जा रहा है।

फोटो प्रतीकात्मक

Updated on:
09 Dec 2019 02:24 pm
Published on:
09 Dec 2019 02:17 pm
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर