2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी को नाराज करने वाले पति हो जाए सावधान, कहीं आपके साथ ना हो जाए ऐसा

झोटवाड़ा थाना क्षेत्र का मामला

2 min read
Google source verification
jaipur

जयपुर . झोटवाड़ा थानांतर्गत सहकार कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच तनातनी इस हद तक पहुंच गई कि नाराज महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को फायरिंग की सूचना दे हड़कंप मचवा दिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद मामला खुला। इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई।

घटना शनिवार दोपहर 2 बजे की है। पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी पिस्तौल से सामने वाले मकान पर फायर कर दिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू कि तो कुछ नहीं मिला। न तो गोली का खोल दिखा न ही गोली धंसने के निशान नजर आए। बताया जा रहा है कि सामने वाला मकान महिला का पीहर ही है लेकिन दोनों परिवारों में विवाद के कारण मेल-मिलाप नहीं है। पूछताछ में सामने आया कि पति-पत्नी में किसी बात पर झगड़ा हो गया था। बात बिगड़ी तो नाराज पत्नी ने पुलिस कंट्रोल रूम को गोली चलाने की सूचना दे दी।

विवाहिता ने लगाया फंदा
ब्रह्मपुरी थाना इलाके में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतका पुष्पा (25) पत्नी अजय मीणा, कागदीवाड़ा कॉलोनी माउण्ट रोड की रहने वाली थी। जांच अधिकारी एसआई रोहिताश्व ने बताया कि पुष्पा की ढाई साल पहले जमवारामगढ़ निवासी अजय मीणा से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति-पत्नी में अनबन होने लगी। इससे परेशान होकर पुष्पा के परिजन गत होली पर उसे अपने पीहर ले आए थे, तभी से वह यहां पर ही रही रहे थी। शुक्रवार रात को वह खाना खाकर सोने के लिए कमरे में गई थी। देर रात करीब उसने रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब ढाई बजे उसके चाचा रामचंद्र लघुशंका जाने के लिए नींद से जागे तो उन्होंने पुष्पा को फंदे से लटके देखा। इसके बाद परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और एसएमएस अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Story Loader