
बगरू। स्थानीय पुलिस थाने में गुरुवार शाम एक युवक स्वयं को रॉ अधिकारी बताकर बगरू क्षेत्र में हुए मामले के बारे में पूछताछ करने पहुंच गया। पुलिस को युवक पर शक हुआ तो जानकारी जुटाई जिसमें वह फर्जी निकला।
इस पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां पर न्यायाधीश ने आरोपित को एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर भेज दिया।
थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह शेखावत ने बताया कि गुरुवार देर शाम पुलिस थाने में एक युवक आया तथा उसने अपना नाम हर्षराजसिहं (21) पुत्र देशराजसिहं जाट निवासी श्रीराम कालोनी सीआईएसएफ कैम्पस आमेर कुण्डा जयपुर बताया।
इस दौरान उसने स्वयं को डिफेन्स में रॉ अधिकारी बताते हुए कहा कि कल मणिपाल यूनिवर्सिटी में प्रभास व राजेश गुर्जर के साथ जो झगड़ा हुआ था उसमें क्या हुआ। उसने अपना पहचान पत्र भी दिखाया जिस पर रॉ हर्षराजसिंह विभाग स्पेशल ऑपरेशन इन्टेलिजेन्स विदेश मन्त्रालय भारत सरकार की मोहर लगी हुई अशोक स्तम्भ का चिन्ह बना हुआ था।
पहचान पत्र देखने से फर्जी प्रतीत हुआ व उसकी बातचीत से पुलिस को शंका होने पर हैड कांस्टेबल पूरणचन्द, कांस्टेबल बन्नालाल व रामचन्द्र ने उससे गहनता से पूछताछ की तो स्वयं का नाम हर्षराजसिंह बताते हुए स्वयं को एक स्टूडेन्ट बताया व जांच करने के लिए ही फर्जी पहचान पत्र बनाना स्वीकार कर लिया।
आरोपित को एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर भेजा
पेन्ट की बेल्ट में लाल रंग का कवर लगा हुआ, जिसमें पिस्टल नुमा हथियार रखा हुआ था। तलाशी करने पर उसके पास से इन्टेलिजेन्स का पहचान पत्र व दो विजिटिंग कार्ड, पेन कार्ड आदि दस्तावेज मिले। इस दौरान पुलिस ने भारत सरकार का अधिकारी होने का फर्जी पहचान पत्र पेश कर लोक सेवक बताने पर आरोपित को मौके पर ही गिरफ्ïतार कर लिया। शु्क्रवार को पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया जहां पर न्यायाधीश ने आरोपित को एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर भेज दिया।
Published on:
05 May 2018 08:15 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
