ऐसे पड़ा कळजुग्या नाम
कळजुग्या के वंशज हनुमान प्रसाद झालानी के मुताबिक मिठाइयों के लिए चीनी की बोरियां पल्लेदार हाथ गाड़ी में डालकर लाते थे। एक बार किराये को लेकर पल्लेदारों से विवाद हो गया तब उन्होंने खुद के स्तर पर सामान मंगाना शुरू कर दिया। इससे नाराज हो पल्लेदार कहने लगे कि देखो कैसा कळजुग आ गया, हमारे काम को भी सेठजी खुद करने लगे हैं। इसके बाद सेठ राम प्रताप का नाम शहर में कळजुग्या हलवाई के नाम से मशहूर हो गया। जीमणारों में सामान कम पडऩे पर लोग पीतल की टंकियों में भरे टिपोरे, लड्डू आदि व्यंजनों को बैल गाडिय़ों से ले जाते। कळजुग्या का बनाया कैरी का अचार भी बहुत प्रसिद्ध रहा।