
Fashion Show- रैम्प पर स्टूडेंट्स का ट्रेंडी डिजाइनर कलेक्शन
एनुअल फैशन शो 'पूर्णिमा ट्रेंड्ज 2022' आयोजित
रैम्प पर स्टूडेंट्स का ट्रेंडी डिजाइनर कलेक्शन
जयपुर। फैशन जगत की नामी हस्तियों की मौजूदगी में स्टूडेंट्स के डिजाइनर कलेक्शन मॉडल्स के जरिए रैम्प पर उतरे तो इन्हें उपस्थित दर्शकों की भरपूर सराहना मिली। अवसर था शनिवार को पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ डिजाइन एंड आट्र्स की ओर से आयोजित फैशन शो 'पूर्णिमा ट्रेंड्स 2022' का। सिटी के एक होटल में आयोजित इस शो के छठे संस्करण के दौरान यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट बैच के साथ सैकेंड और थर्ड ईयर के स्टूडेंट्स की ओर से तैयार किए गए डिजाइनर वियर शोकेस किए गए।
शो में विभिन्न तत्वों से प्रेरित मरीन मैडनेस, बरोक पेंटिंग, फॉर्म रियलाइजेशन, फ्लॉवरंजा, प्रेशियस लोटस और बोल्ड मेलिशियस सहित 14 सीक्वेंस में स्टूडेंट्स के कलेक्शन प्रदर्शित किए गए। मरीन मेडनेस सीक्वेंस के साथ शो की शुरुआत हुई। इसके बाद राजस्थानी कठपुतली कला से प्रेरित मॉडर्न मैरिनेट्स कलेक्शन डिस्प्ले किया गया। इसमें पारंपरिक कठपुतली कला के साथ किया गया राजस्थानी वस्त्रों का आधुनिक संयोजन दर्शकों को पसंद आया। फॉर्म रीयलाइजेशन सीक्वेंस के वस्त्रों पर सांची स्तूप, पिरामिड्स, स्पिनर्स व ड्रेगन फ्रूट के बड़े प्रिंट थे। इस सीक्वेंस के जरिए वन्य पेड़ों को बचाने का संदेश भी दिया गया। फैशन शो के बीच में पूर्णिमा पाठशाला के बच्चों ने डांस की प्रस्तुति दी। चीफ गेस्ट सुषमा अरोड़ा ने स्टूडेंट्स को मोस्ट क्रिएटिव कलेक्शन, बेस्ट सोशल अवेयरनेस कॉन्सेप्ट, बेस्ट अपैरल डिजाइन व मोस्ट इम्पेक्टफुल कलेक्शन के एकेडमिक अवॉर्ड प्रदान किए गए। अंत में फैकल्टी ऑफ डिजाइन एंड आट्र्स की एचओडी नेहा शर्मा ने धन्यवाद अतिथियों का धन्यवाद दिया।
Published on:
16 Jul 2022 09:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
