6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आमरण अनशन जारी, दो अभ्यर्थियों की तबियत बिगड़ी

जयपुर। आरएएस मुख्य परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर युवाओं का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान यूनिवर्सिटी में गुरुवार को अभ्यर्थियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Chauchan

•

Updated: 11 Jan 2024, 11:51 PM IST

आरएएस मुख्य परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाने के लिए शुरू हुआ आंदोलन।

आरएएस मुख्य परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाने के लिए शुरू हुआ आंदोलन।

जयपुर। आरएएस मुख्य परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर युवाओं का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान यूनिवर्सिटी में गुरुवार को अभ्यर्थियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ आमरण अनशन दूसरे दिन भी रखा। इस दौरान दो अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा है कि जब तक सरकार भर्ती परीक्षा की तारीख को आगे नहीं बढ़ाएगी आंदोलन जारी रहेगा। इधर, यूनिवर्सिटी में शाम को अभ्यर्थियों ने भगवान राम की आरती की।

राजस्थान यूनिवर्सिटी में धरने पर बैठे युवाओं ने कहा कि पहली बार मुख्य परीक्षा के लिए तीन महीने से कम वक्त दिया जा रहा है, जो सही नहीं है। वहीं, सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक युवाओं का सरकार के खिलाफ विरोध देखने को मिला।

विवि ने चस्पा किया नोटिस, धरना समाप्त करो

आरएएस अभ्यर्थियों के धरने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने गुरुवार को एक नोटिस जारी किया। नोटिस में लिखा है कि अभ्यर्थियों की ओर से दिया जा रहा धरना राजस्थान विश्वविद्यालय से संबंधित नहीं है। ऐसे में विश्वविद्यालय कैंपस में धरना नियमानुसार सही नहीं है। नोटिस में कहा है कि अभ्यर्थियों की ओर से धरना समाप्त नहीं किया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये कारण बता रहे तिथि आगे बढ़ाने का

अभ्यर्थियों की मा है कि पेपर बनाने वाले विशेषज्ञ को बदला जाए। नए सिरे से पेपर बनाने का काम किया जाए। सरकारी सेवा में काम करने वाले परीक्षार्थियों की चुनाव में ड्यूटी लगने की वजह से उन्हें तैयारी का पर्याप्त वक्त नहीं मिल पाया। प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के बीच कम से कम तीन महीने का वक्त रहना चाहिए।