
प्रतीकात्मक फोटो
जयपुर. राजधानी जयपुर में 75 साल की बुजुर्ग चोरी के डर से सोने की चेन निगल गई। इस चेन को पिछले दिनों जयपुर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने निकाला है। फिलहाल महिला की हालत ठीक बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, बुजुर्ग मानसिक बीमारी से पीड़ित है, जिसे यह भ्रम था कि उसके घर चोर घुस आया है। जिसके बाद उसने अपनी सोने की चेन को बचाने के लिए निगल लिया। जिसके बाद उनके पेट में तेज दर्ज होने लगा और खाने में भी समस्या आने लगी। जिसके बाद महिला को अस्पताल लाया गयाय़ जहां जांच के बाद पता चला कि महिला के पेट में चेन है। चेन की वजह से भोजन की नली और पेट में जगह-जगह घाव हो गए जो अल्सर बन गए थे।
बुजुर्ग होने की वजह से महिला का ऑपरेशन नहीं हो सकता था। ऐसी स्थिति में एंडोस्कोपिक प्रोसीजर तकनीक के जरिए डॉक्टरों ने पेट से चेन बाहर निकाला। जिसके बाद महिला अभी ठीक - ठाक बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, इस तकनीक से भी चेन को निकालना आसान नहीं था क्योंकि चेन लंबी थी और उसको निकालने के दौरान पेट में घाव होने का खतरा था। फिलहाल महिला ठीक है और घाव धीरे-धीरे भर रहे हैं।
Updated on:
23 Apr 2024 05:08 pm
Published on:
23 Apr 2024 05:08 pm
