
जयपुर/ नई दिल्ली।
संजय लीला भंसाली की फिल्म आखिरकार देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। हंगामें-बवाल-विरोध प्रदर्शनों और अदालती दांव पेचों से बाहर निकलकर आई फिल्म हालांकि राजस्थान में प्रदर्शित नहीं हो सकी है। लेकिन ये फिल्म रिलीज़ के साथ ही सोशल मीडिया पर लीक हो गई। हज़ारों की तादाद में लोग घर बैठे ही फिल्म को देखने लगे।
दरअसल, फिल्म रिलीज़ के साथ ही कुछ लोग सिनेमा थियेटर के अंदर से फेसबुक लाइव के ज़रिये इसे बाहर के लोगों तक पहुंचाते रहे। सोशल मीडिया में फिल्म लीक की खबर आग की तरह दुनिया भर में फ़ैल गई। फेसबुक लाइव होते ही कुछ ही समय में इन लिंक्स से बड़ी संख्या में लोग जुड़ गए। इसके बाद इन लिंक्स के वायरल होने का सिलसिला शुरू हो गया। फेसबुक पेज की शेयरिंग भी हज़ारों में पहुंच गई।
हालांकि अभी ये साफ़ नहीं हो सका है कि फिल्म कहाँ से और किन थियटर्स से लाइव दिखाई जा रहीं हैं। लेकिन ख़ास बात ये है कि जिस शख्स ने भी इस मूवी को सिनेमा थियेटर से लाइव किया उसकी पिक्चर क़्वालिटी और साउंड भी साफ़ था। जिस वजह से कईयों ने ये फिल्म पूरी घर बैठे ही देख ली। गौरतलब है कि इस बात की पहले ही संभावना जताई जा रही थी कि सोशल मीडिया के इस दौर में ये फिल्म भी लीक होने से नहीं बच सकेगी।
... इधर धमाकेदार रहा फर्स्ट डे फर्स्ट शो
शुरू से ही विवादों के केंद्र में रही संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत आखिरकार देश-विदेश में रिलीज हो गई। फिल्म को देखने के लिए सिनेमा थियेटर्स में दर्शकों की भारी उमड़ पड़ी। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर निकले दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी अच्छी रही।
सूत्रों के मुताबिक करणी सेना के विरोध और धमकी के मद्देनजर सिनेमाघरोंं में कड़ी सुरक्षा के बीच विभिन्न स्थानों पर फिल्म रिलीज की गई और फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों की अच्छी खासी संख्या रही।
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने और सुप्रीम कोर्ट की ओर से प्रदर्शन की मंजूरी के बाद पद्मावत रिलीज तो कर दी गई है लेकिन राजस्थान, मध्य प्रदेश , गुजरात और गोवा की सरकारों ने अपने राज्य में फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा रखा है।
ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़मरोड़ कर फिल्म में पेश किए जाने का आरोप लगाने वाले करणी सेना और कुछ अन्य संगठनों के विरोध और हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर उत्तर भारत में फिल्म की रिलीज पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है।
इस बीच पद्मावत के विरोध में करणी सेना कार्यकर्ताओं के उत्पात और हिंसा की घटनाओं के कारण दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी प्रक्षेत्र (एनसीआर) में कुछ सिनेमाघरों के मालिक समूचे विवाद के थमने तक फिल्म का प्रदर्शन स्थगित किए जाने पर विचार कर रहे हैं। जबकि बहुत से मल्टीप्लैक्स में फिल्म कड़ी सुरक्षा के बीच दिखाई जा रही है।
मल्टीप्लैक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कहा है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में अपने सिनेमाहालों केे बाहर पुलिस के साथ ही निजी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा। फिल्म वितरकों ने दिल्ली और एनसीआर में सिनेमाघरों के बाहर पुलिस कर्मियों की तैनाती के लिए मदद मांगी है।
Updated on:
25 Jan 2018 03:06 pm
Published on:
25 Jan 2018 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
