
20 children killed and many injured in niger school fire
जयपुर
राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर क्षेत्र में स्थित सिनेस्टार बिल्डिंग के बेसमेंट में आज सवेरे आग लग गई। आग लगने की सूचना सबसे पहले दुकानदारों को लगी, उसके बाद पुलिस को बुलाया गया। बढ़ती आग देखते हुए पुलिस ने सिविल डिफेंस और दमकलों को बुलाया। उसके बाद आग को काबू करने का काम शुरु हुआ जो करीब दो घंटे तक चला। इस दौरान भवन में रहने वाले लोगों की सांसे अटकी रहीं। आग लगने ही उनको अपने अपने फ्लैट्स से बाहर निकाल लिया गया था। जो लोग फंस गए थे उनको क्रेन की मदद से नीचे उतारा गया था। आग से किसी तरह की जन हानि नही हुई, लेकिन लाखों रुपयों की धन हानि जरुर हो गई।
दमकल वाले बेहोश हो गए धुएं से, पुलिस वाले उनको लेकर अस्पताल भागे
विद्याधर नगर थाने के एएसआई मदन सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही थाने से पुलिस दौड़ी। लेकिन जरुरी संसाधानों के साथ दमकल और सिविल डिफेंस वालों को बुलाया गया। आग को काबू करने के दौरान दमकल वाले दो कार्मिक अचेत हो गए। उनको तुरंत अस्पताल लेकर दौड़े और प्राथमिक उपचार शुरु कराया। तब जाकर वे खतरे से बाहर निकल सके। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि निगम वालों को कई बार लिखकर और मौखिक दिया है कि रेजीडेंसी फ्लैट के नीचे बेसमेंट में दुकानों के साथ ही बड़ा गोदाम है। जो किस नियमानुसार वहां नहीं होना चाहिए था। वहां कभी भी बडा हादसा हो सकता है, इस बार हादसा हो ही गया।
जूतों का गोदाम था, वहां धधकी आग
पुलिस ने बताया कि बेसमेंट में करीब अस्सी से सौ दुकानें थीं। जिस जगह आग लगी वह बड़ी कंपनी का जूते चप्पलों का शोरुम था। आग को पूरी तरह से काबू करने में दो घंटे से ज्यादा समय छह दमकलों को लगा। हर दमकल ने तीन से चार चक्कर लगाए और उसके बाद आग को काबू किया जा सका। फाइबर, लैदर और रबर से बने जूते चप्पलों में लगी आग के कारण काला धुआं फैलता चला गया। दुकानदार अपने अपनी दुकानें बंद कर भाग गए थे।
Published on:
23 Apr 2022 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
