3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान से बड़ी खबर : SMS अस्पताल के मुर्दाघर में लगी आग, रखे थे 20 से ज्यादा शव..

एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में आज सुबह आग लग गई।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में आज सुबह आग लग गई। आग डॉक्टर रूम में लगी। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आग लगने के समय चार—पांच डॉक्टर ड्यूटी कर रहे थे। जब डॉक्टर्स ने आग देखी तो मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान मोर्चरी में मौजूद कर्मचारियों ने बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। इस दौरान मोर्चरी में 20 से ज्यादा शव रखे थे। जहां तक आग नहीं पहुंची। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। जिस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।

अस्पताल अधीक्षक डॉ सुशील भाटी ने बताया कि एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आज सुबह आग लगी है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं इस मामले में मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ आर के वर्मा ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे आग लगी। विंडो एसी में आग लगी। इस दौरान डॉक्टर्स भी ड्यूटी पर थे। जब उन्होंने आग लगते हुए देखा तो कर्मचारियों की मदद से आग को बुझाया गया।

आग लगने के बाद दमकल और पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई। लेकिन आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी को देख पास में पुलिस थाने से पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना ​नहीं मिलने पर दमकल भी मौके पर नहीं आई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इतना बड़ा मामला नहीं था, छोटी सी आग थी।

एसी में आग लगी तो डॉक्टर्स रूम में आग दिखने लगी। इसके बाद कर्मचारियों ने डॉक्टर्स रूम का सारा सामान बाहर निकाल लिया। ताकी दूसरा सामान आग की चपेट में नहीं आ सके। एसी के अलावा अन्य सामान को नुकसान होने से बचाया गया है।

Story Loader